Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Nvidia केस के बाद उठा Succession का बड़ा सवाल, टेस्ला-मेटा से मस्क और जुकरबर्ग हटे तो क्या होगा

टेस्ला और मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियां अभी भी अपने संस्थापकों पर निर्भर हैं। Nvidia में जेनसेन हुआंग के जाने के बाद निवेशकों ने पूछा - अगर मस्क और जुकरबर्ग अचानक कमान छोड़ दें तो क्या होगा?
 Nvidia केस के बाद उठा Succession का बड़ा सवाल, टेस्ला-मेटा से मस्क और जुकरबर्ग हटे तो क्या होगा
मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क

न्यूयॉर्क। टेस्ला और मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियां अभी भी अपने संस्थापकों पर निर्भर हैं और उनके पास उत्तराधिकार की कोई स्पष्ट योजना नहीं है। एनवीडिया (Nvidia) की घटना के बाद एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के सामने उत्तराधिकार (succession) का सवाल खड़ा हो गया है। अगर अचानक वे इन कंपनियों की कमान संभालना छोड़ दें, तो क्या होगा? एनवीडिया से जेनसेन हुआंग के जाने के बाद, निवेशकों ने S&P 500 की कई कंपनियों के बारे में यही सवाल पूछना शुरू कर दिया है। यह स्थिति कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़ी एक बड़ी चिंता की ओर इशारा करती है। जब किसी कंपनी पर उसके संस्थापक (फाउंडर) का बहुत ज्यादा नियंत्रण होता है। नेतृत्व का हस्तांतरण करना किसी दूसरे अधिकारी को नियुक्त करने की तुलना में कहीं अधिक जटिल हो सकता है।

दोनों सीईओ कंपनियों की प्लानिंग से गरहाई से जुड़े हैं

मस्क सिर्फ टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी (CEO) ही नहीं हैं। वे इन कंपनियों के दीर्घकालिक तकनीकी लक्ष्यों और व्यावसायिक रणनीतियों से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। टेस्ला का इलेक्ट्रिक वाहन व्यवसाय,  इसकी ऑटोनॉमस ड्राइविंग (स्वचालित वाहन) योजनाएं और ह्यूमनॉइड रोबोट से जुड़े लक्ष्य, मस्क के विजन से सीधे तौर पर जुड़े हैं। वहीं, स्पेसएक्स ऐसी परियोजनाओं पर काम कर रही है जिनमें दोबारा इस्तेमाल होने वाले रॉकेट, स्टारलिंक के जरिए सैटेलाइट इंटरनेट और इंसानों को मंगल ग्रह पर ले जाने की योजनाएं शामिल हैं।

उत्तराधिकार की ठोस योजना नहीं

मस्क और जुकरबर्ग के लिए हुआंग का जाना उस जोखिम की एक असहज याद दिला सकता है जिसका सामना एनवीडिया आज कर रही है। 'द वाशिंगटन पोस्ट'  के अनुसार स्पेसएक्स के निवेशक रॉस गेरबर का मानना ​​है कि एनवीडिया की यह घटना मस्क के लिए काफी परेशान करने वाली हो सकती है। गेरबर ने पहले भी टेस्ला की उत्तराधिकार योजना को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा- जेनसेन के साथ जो हुआ शायद एलन के लिए यही सबसे बड़ा डर है।

/img/126/1794920297727

 

जुकरबर्ग पर भी टिकी है मेटा, कोई Succession Plan नहीं

यह सवाल सिर्फ मस्क तक सीमित नहीं है। मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा ने भी निवेशकों को आगाह किया है कि कंपनी कुछ अहम अधिकारियों पर बहुत अधिक निर्भर है।मेटा ने बताया है कि कंपनी की वोटिंग पावर का एक बड़ा हिस्सा जुकरबर्ग के पास है। इससे डायरेक्टरों की नियुक्ति समेत शेयरधारकों के फैसलों पर उनका काफी प्रभाव रहता है।कंपनी के दस्तावेजों में CEO पद के लिए किसी उत्तराधिकार योजना का जिक्र नहीं है।कंपनी ने अपनी वित्तीय रिपोर्ट में साफ कहा है कि अगर मार्क जुकरबर्ग किसी वजह से उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो इससे कंपनी के कामकाज पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है।

SpaceX ने पहले ही दी थी चेतावनी

पब्लिक लिस्टिंग से पहले अपनी फाइलिंग में SpaceX ने निवेशकों को मस्क पर अपनी निर्भरता के बारे में स्पष्ट रूप से आगाह किया था।कंपनी ने चेतावनी दी थी कि मस्क जैसी खूबियों और अनुभव वाला विकल्प खोजना एक लंबी और अनिश्चित प्रक्रिया हो सकती है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उसे समय पर, या कभी भी, कोई उपयुक्त उत्तराधिकारी मिल पाएगा।कंपनी ने कहा था कि अगर किसी भी कारण से (चाहे वह मृत्यु हो, अक्षमता हो या कोई अन्य परिस्थिति)  मस्क कंपनी से अलग हो जाते हैं, तो इससे प्रबंधन ढांचे में गड़बड़ी आ सकती है और कंपनी की अपनी व्यावसायिक रणनीतियों को लागू करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। टेस्ला ने भी अपने वित्तीय खुलासों में उत्तराधिकार योजना का जिक्र किया है। हालांकि, 'द वाशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सार्वजनिक रूप से उत्तराधिकार की कोई स्पष्ट रूपरेखा पेश नहीं की है।सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है, अगर मस्क रोजमर्रा के कामकाज में शामिल नहीं रहते हैं, तो क्या ये कंपनियां अपनी मौजूदा गति बनाए रख पाएंगी?

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts