Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा मॉडल स्कूल में संबल राशि से कोचिंग फीस काटने पर छात्रों का प्रदर्शन, DEO ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

रीवा के मॉडल स्कूल में छात्रों ने संबल योजना की राशि से कोचिंग फीस काटने का आरोप लगाया। DEO ने जांच और बकाया भुगतान का भरोसा दिया।
रीवा मॉडल स्कूल में संबल राशि से कोचिंग फीस काटने पर छात्रों का प्रदर्शन, DEO ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

रीवा। शहर के शासकीय मॉडल स्कूल में संबल योजना की छात्रवृत्ति राशि के वितरण में गंभीर अनियमितता और गबन के आरोप लगाते हुए मंगलवार को सैकड़ों छात्रों ने स्कूल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित विद्यार्थियों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पात्र छात्रों को संबल योजना की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है, बल्कि उसमें से निजी कोचिंग की फीस काटी जा रही है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि जो विद्यार्थी कोचिंग जाते हैं, उनकी संबल योजना की राशि से सीधे कोचिंग फीस के नाम पर रकम काट ली गई। वहीं, जो छात्र कोचिंग नहीं जाते, उन्हें आज तक योजना की राशि का भुगतान ही नहीं किया गया है। छात्रों ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या नियमों के तहत किसी सरकारी शिक्षक को निजी कोचिंग संस्थान चलाने की अनुमति है? और यदि कोचिंग चल भी रही है, तो सरकारी योजना की राशि से उसकी फीस काटने का क्या वैधानिक आधार है?

रीवा में सरकारी शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

बकाया राशि का मांगा हिसाब

मंगलवार को पशुपतिनाथ पांडेय के नेतृत्व में सिद्धांत तिवारी, ऋषु तिवारी, हर्ष साहू, ध्रुव त्रिपाठी, ओम शुक्ला, प्रसून शुक्ला, वेद पांडेय, राहुल मिश्रा, सागर गुप्ता, शोम मिश्रा, विनय तिवारी, समीर और मनीष सहित बड़ी संख्या में छात्र अपने आवेदन लेकर स्कूल पहुंचे और बकाया राशि का हिसाब मांगा।

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का नया दावा, बोले- 95% घरों में कोई न कोई नशे की गिरफ्त में; लड़कियां भी हो रहीं प्रभावित

इनका कहना है

रीवा के जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा ने बताया कि छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित शिक्षक के वेतन (सैलरी) से कटौती कर सभी पात्र विद्यार्थियों को संबल योजना की बकाया राशि दिलाई जाएगी। इसके साथ ही सरकारी शिक्षक द्वारा निजी कोचिंग संचालित करने के मामले की जांच कर नियमानुसार सख्त अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। शनिवार तक मामले में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts