कोरोना डेली अपडेट: शनिवार को 30 हजार नए केस मिले, 38 हजार लोग ठीक हुए; 309 लोगों की मौत हुई

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को देश में 30 हजार 773 नए केस मिले, 38 हजार 945 लोग ठीक हुए और 309 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में 35 हजार 662 नए केस मिले थे, 33 हजार लोग ठीक हुए थे और 281 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटे में देश में 8 हजार 481 एक्टिव केस कम हुए हैं। Image
10 सितंबर 33 हजार 376
11 सितंबर 28 हजार 591
12 सितंबर 27 हजार 254
13 सितंबर 25 हजार 404
14 सितंबर 27 हजार 176
15 सितंबर 30 हजार 570
16 सितंबर 34 हजार 403
17 सितंबर 35 हजार 662
18 सितंबर 30 हजार 773

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 34 लाख 48 हजार 163
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 44 हजार 838
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 26 लाख 71 हजार 167
  • एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 32 हजार 158

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 18 सितंबर तक देशभर में 80 करोड़ 43 लाख 72 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। शनिवार को देश में 85.42 लाख टीके लगाए गए। Image

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में अब तक करीब 55.23 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। शनिवार को देश में 15.59 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है। Image

सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 % है जबकि रिकवरी रेट 97.66 % है। एक्टिव केस 1.02 % हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts