चीन में खतरनाक हुआ Covid-19, केंद्र ने राहुल गांधी से कहा- भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करें
चीन समेत दुनिया के तमाम देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले डराने लगे हैं। इसी को देखते केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ कोरोना पर समीक्षा बैठक करेंगे। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को पत्र लिखकर सभी पॉजिटिव केसों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाने के लिए कहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में स्वास्थ्य, आयुष विभाग के सचिव शामिल होंगे। इसके अलावा फार्मास्यूटिकल्स विभाग, बायो तकनीक विभाग, नीति आयोग के सदस्य (हेल्थ) वीके पॉल, ICMR के महानिदेशक राजीव बहल, NTAGI चेयरमैन एन के अरोड़ा और दूसरे सीनियर अधिकारी भी शामिल होंगे।
भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की मांग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा है, " भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, यदि यह संभव न हो तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए।" वहीं अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा और सरकार बौखला गई है। उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?कोरोना पर हाई-लेवल मीटिंग आज
इन दिनों चीन के साथ-साथ जापान, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बुधवार यानी आज 11.30 बजे 'अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को ध्यान' में रखकर कोविड पर एक अहम मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में स्वास्थ्य, आयुष विभाग के सचिव शामिल होंगे। इसके अलावा फार्मास्यूटिकल्स विभाग, बायो तकनीक विभाग, नीति आयोग के सदस्य (हेल्थ) वीके पॉल, ICMR के महानिदेशक राजीव बहल, NTAGI चेयरमैन एन के अरोड़ा और दूसरे सीनियर अधिकारी भी शामिल होंगे।
केंद्र ने शुरू की जिनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा। जिसमें कहा गया है कि, वे नए कोविड पॉजिटिव मरीजों का सैंपल INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें, ताकि कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके। अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट पनपता है तो उसे ट्रैक किया जा सके। बता दें कि इस वक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और INSACOG देश में कोरोना के ट्रेंड पर नजर रखे हुए हैं।कोरोना से लड़ने के लिए भारत की पांच स्तरीय रणनीति
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत ने अब तक अपनी पांच स्तरीय रणनीति टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीका और कोविड के अनुसार व्यवहार की मदद से कोरोना का प्रसार रोकने में सफल रहा है। इस वक्त देश में हर सप्ताह कोरोना के करीब 1200 केस आ रहे हैं। इस वक्त दुनिया भर में हर सप्ताह कोरोना के 35 लाख मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राजेश भूषण ने कहा कि, अन्य देशों में कोरोना मामलों की अचानक तेजी को देखते हुए भारत में कोरोना के सभी पॉजिटिव केसों का जिनोम सीक्वेंसिंग जरूरी है। ताकि नए वैरिएंट को ट्रैक किया जा सके।











