Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों की जिम्मेदारियां बदली हैं।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

लखनऊ। तबादला सूची में खनन, पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, आवास विकास और स्वास्थ्य से जुड़े विभाग शामिल हैं। माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का प्रभार लिया गया है, जबकि हरिप्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में CDO, ADM और अन्य प्रशासनिक पदों पर भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। 

माला श्रीवास्तव से लिया गया खनन का प्रभार

तबादलों के तहत माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का प्रभार वापस लिया गया है और उन्हें निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है। अमित सिंह को निदेशक पंचायती राज के पद से हटाकर हरिप्रताप शाही को नई जिम्मेदारी दी गई है। अमित सिंह को प्रबंध निदेशक PCDF बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, दो हिस्सों में बंट गई बॉडी; AC मैकेनिक ने बचाने की कोशिश की

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद और नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक PCF बनाया गया है। डॉ. चंद्र भूषण को अपर निदेशक RUPAAM, ध्रुव खाडिया को मुख्य विकास अधिकारी मऊ और नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर बनाया गया है। विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज और उज्जवल कुमार को विशेष सचिव खनन की जिम्मेदारी मिली है। 

चिकित्सा शिक्षा और विश्वविद्यालयों में भी बदलाव

जे रीभा को MD मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन बनाया गया है, जबकि सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव और प्रकाश बिंदु को सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। अर्चना गहरवार को AKTU लखनऊ और रीना सिंह को KGMU का कुलसचिव बनाया गया है। 

Breaking News

23 PCS अधिकारियों के भी तबादले

प्रशासनिक फेरबदल में 23 PCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। चंदेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेंद्र विक्रम को एडीएम न्यायिक संत कबीर नगर और लवी त्रिपाठी को एडीएम प्रशासन सहारनपुर बनाया गया है। राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ, पुष्पेंद्र पटेल को एडीएम रामपुर और अर्पित गुप्ता को कुलसचिव बांदा कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी मिली है। 

कई जिलों में ADM और SDM भी बदले

बृजेश कुमार सिंह को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, शिवानी सिंह को एडीएम नमामि गंगे जालौन, प्रेम चंद्र मौर्य को एडीएम प्रतापगढ़ और रामजी मिश्रा को एडीएम लखनऊ बनाया गया है। राजेंद्र कुमार को एडीएम हरदोई, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को एडीएम मुरादाबाद और बृजेश कुमार त्रिपाठी को ADM लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी मिली है। किंशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत किया गया है, जबकि मयंक कुंडू को SDM मुरादाबाद बनाया गया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts