नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, डिप्रेशन और कर्ज से था परेशान; AC मैकेनिक ने बचाने की कोशिश की

नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से गिरकर संभव जैन की मौत। पुलिस को डिप्रेशन, कर्ज और पिता से चैट से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, डिप्रेशन और कर्ज से था परेशान; AC मैकेनिक ने बचाने की कोशिश की

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संभव एक दिन पहले ही ऑनलाइन बुकिंग के जरिए यहां ठहरने आया था। घटना से पहले उसने AC मैकेनिक से डिप्रेशन में होने की बात कही थी। पुलिस को पिता के साथ उसकी चैट भी मिली है।

43वीं मंजिल से गिरा युवक

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में 3 अक्टूबर को एक युवक के बालकनी से गिरने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, युवक कमरे की बालकनी की रेलिंग से लटकने के बाद नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक दिन पहले ऑनलाइन बुक किया था कमरा

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, संभव शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सुपरनोवा सोसाइटी में अकेले ठहरने आया था। पुलिस के मुताबिक, उसने घटना से एक दिन पहले ही यहां कमरा बुक किया था। अगले दिन बालकनी से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई।

Breaking News

AC मैकेनिक ने बचाने की कोशिश की

घटना के दौरान वहां AC रिपेयर का काम कर रहे एक मैकेनिक ने संभव को बचाने की कोशिश की। बताया गया है कि संभव ने मैकेनिक से कहा था कि वह डिप्रेशन में है। मैकेनिक ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में भी युवक के मानसिक तनाव में होने की जानकारी सामने आई है।

कर्ज से परेशान होने की बात, पिता से चैट मिली

जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि संभव जैन कर्ज को लेकर परेशान था। बताया गया है कि वह पिछले चार दिनों से घर से गायब था। पुलिस को उसके पिता के साथ हुई चैट भी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस चैट और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

आंध्र प्रदेश के श्री सिटी फार्मा में बॉयलर फटा, मचा हड़कंप, हादसे में 5 की मौत, 10 घायल

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और FSL टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts