Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में कलेक्टर ने गौशाला, स्कूल और पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने चाचौड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जटेरी की गौशाला सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची भी मौजूद रहीं और कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
गुना में कलेक्टर ने गौशाला, स्कूल और पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
गुना में कलेक्टर ने गौशाला, स्कूल और पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण

गुना। कलेक्टर ने गौशाला में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, गोबर और गोमूत्र के उपयोग और उत्पादों की मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कोदयापुरा स्थित सामुदायिक भवन, ग्राम तेलीगांव के शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

सामुदायिक भवन के नियमित उपयोग के निर्देश

इसके बाद कलेक्टर कन्याल ने कोदयापुरा स्थित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन का नियमित रूप से उपयोग किया जाए, जिससे इसकी उपयोगिता बनी रहे और भवन का व्यवस्थित रखरखाव भी सुनिश्चित हो। सचिव ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। भवन में दो कमरे हैं और इसे सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है।

ये भी पढ़ें: बालाजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, परिजनों का फूटा गुस्सा; अस्पताल में की तोड़फोड़

विद्यार्थियों से संवाद कर जाना भविष्य का लक्ष्य

इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम तेलीगांव स्थित शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा और खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत@2047 के संबंध में भी अपने विचार साझा किए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को विकसित भारत@2047 की अवधारणा समझाते हुए कहा कि इसका उद्देश्य देश को आर्थिक और अन्य क्षेत्रों में अधिक सक्षम और विकसित बनाना है।

पीडीएस दुकान में खाद्यान्न वितरण की ली जानकारी

विद्यालय परिसर के पास स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी कलेक्टर और विधायक द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकान में खाद्यान्न वितरण एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Breaking News

विधायक और अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण

इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची का स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम चाचौड़ा अमित सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts