Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में प्रदूषण पर 24x7 नजर, 700 से ज्यादा निर्माण साइट्स पर AI-CCTV से निगरानी

दिल्ली में प्रदूषण पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए DPCC का नया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शास्त्री पार्क स्थित डीएमआरसी आईटी पार्क में इसका उद्घाटन किया।
दिल्ली में प्रदूषण पर 24x7 नजर, 700 से ज्यादा निर्माण साइट्स पर AI-CCTV से निगरानी
दिल्ली में प्रदूषण पर 24x7 नजर

नई दिल्ली। यह सेंटर 24x7 काम करेगा और सर्दियों में प्रदूषण के खिलाफ वॉर रूम की तरह सक्रिय रहेगा। 700 से ज्यादा निर्माण साइट्स पर AI और CCTV से निगरानी होगी, जबकि रोड स्वीपिंग मशीनें GPS से ट्रैक की जाएंगी। वायुदूत टीमों के बॉडी कैमरे भी सेंटर से जुड़े रहेंगे, ताकि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

24x7 निगरानी और सर्दियों में वॉर रूम

ICCC में दिल्ली के प्रदूषण से जुड़े आंकड़ों और गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी। सर्दियों के दौरान यह सेंटर वॉर रूम की तरह काम करेगा और 78 सब-डिविजन टीमें जरूरत के मुताबिक मौके पर कार्रवाई करेंगी। लोग जन सुझाव पोर्टल के जरिए प्रदूषण से जुड़ी शिकायतें भी भेज सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की सख्ती, 3 FIR दर्ज; CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

AI-CCTV से निर्माण साइट्स पर नजर

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक 500 वर्गमीटर से बड़ी निर्माण साइट्स की लाइव निगरानी की जा रही है। 700 से ज्यादा साइट्स पर AI और CCTV के जरिए नजर रखी जाएगी। किसी साइट पर PM10 का स्तर बढ़ने या नियमों का उल्लंघन होने पर विभाग और संबंधित साइट मालिक को तुरंत सूचना दी जाएगी।

डिटेक्ट से वेरिफाई तक होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केवल प्रदूषण के आंकड़े जुटाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय पर कार्रवाई जरूरी है। ICCC में ‘डिटेक्ट, एनालाइज, एक्ट, वेरिफाई’ के आधार पर काम होगा। पहले समस्या की पहचान होगी, फिर उसका विश्लेषण कर संबंधित विभाग को अलर्ट किया जाएगा और अंत में कार्रवाई के परिणाम की पुष्टि की जाएगी।

Breaking News

GPS से ट्रैक होंगी स्वीपिंग मशीनें

मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को GPS से ICCC से जोड़ा गया है। सेंटर से मशीनों की लोकेशन, रूट, सफाई, तय दूरी और काम की अवधि पर नजर रखी जाएगी। इससे यह भी पता चलेगा कि मशीनें निर्धारित समय और रूट के अनुसार काम कर रही हैं या नहीं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts