Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो प्रत्याशी, आकाश अग्रवाल और संजय त्रिपाठी को टिकट

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशी बदल दिए हैं। सपा ने पूर्व एमएलसी डॉक्टर आकाश अग्रवाल और डॉक्टर संजय त्रिपाठी को पार्टी में शामिल करने के साथ ही दोनों को प्रत्याशी घोषित किया है।
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो प्रत्याशी, आकाश अग्रवाल और संजय त्रिपाठी को टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो प्रत्याशी

लखनऊ। अखिलेश यादव ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पहले घोषित प्रत्याशियों की सहमति और सहयोग से यह फैसला लिया गया है। आकाश अग्रवाल को आगरा और संजय त्रिपाठी को गोरखपुर-फैजाबाद मंडल से कमलेश यादव की जगह प्रत्याशी बनाया गया है। अखिलेश ने कहा कि जिन साथियों ने अपनी सीट छोड़ी है, उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने चुनाव में सभी सपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत का दावा भी किया।

आकाश अग्रवाल और संजय त्रिपाठी को टिकट

अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व एमएलसी डॉक्टर आकाश अग्रवाल और डॉक्टर संजय त्रिपाठी सपा में शामिल होकर पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों को आगामी एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी बनाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले घोषित प्रत्याशियों की सहमति से यह बदलाव हुआ है।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद से मैदान में

सपा ने डॉक्टर आकाश अग्रवाल को आगरा से प्रत्याशी बनाया है, जबकि गोरखपुर-फैजाबाद मंडल से कमलेश यादव की जगह डॉक्टर संजय त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। अखिलेश ने कहा कि जिन दोनों नेताओं ने अपनी जगह नए प्रत्याशियों के लिए छोड़ी है, उनका पार्टी आभार व्यक्त करती है।

27 हजार वोट बढ़ाने का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हर क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाएंगे। उन्होंने बीजेपी पर हर क्षेत्र में 27 हजार वोट की धांधली कर बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इसका जवाब देगा।

Breaking News

शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं और स्कूली व्यवस्था बर्बाद हो गई है। कई संस्थानों में गिरोह बनने का भी उन्होंने आरोप लगाया।

यूपी पुलिस पर भी उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोर्ट लगातार पुलिस पर टिप्पणी कर रहा है और प्रदेश में पुलिस व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने बीजेपी पर सहयोगी दलों की बारगेनिंग पावर खत्म करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: गौपालक सम्मेलन में अमित शाह के बड़े ऐलान, बोले- ‘तारीख पर तारीख’ से अब 3 साल में न्याय तक पहुंचेगी व्यवस्था

किसानों को राहत देने की बात

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने पहले भी किसानों के पक्ष में फैसले लिए हैं और आने वाले समय में पार्टी के मैनिफेस्टो में भी किसानों से जुड़ी कई बातें शामिल होंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों को राहत क्यों नहीं मिल सकती।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts