PlayBreaking News

Raipur News:BSP, रोजगार और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

टाटीबंध से कांग्रेस कार्यालय तक पदयात्रा, महेंद्र कर्मा को श्रद्धांजलि, शाम को दो वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलने के आवेदन फॉर्म बांटे जाएंगे। भिलाई स्टील प्लांट, रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस बुधवार को रायपुर में 'भिलाई बचाओ पदयात्रा' निकालेगी। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन कर्मचारियों, युवाओं और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।
Follow on Google News
BSP, रोजगार और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर/ दुर्ग भिलाई: रायपुर में बुधवार को कांग्रेस भिलाई स्टील प्लांट (BSP), रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी। 'भिलाई बचाओ पदयात्रा' के जरिए कांग्रेस सरकार पर रोजगार, कर्मचारियों के हितों और स्मार्ट मीटर जैसे मुद्दों पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाएगी। पदयात्रा के साथ-साथ शहर के दो वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलवाने के आवेदन फॉर्म भी वितरित किए जाएंगे।

Raipur News: साय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज: किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए हो सकते हैं बड़े फैसले

BSP और रोजगार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

भिलाई स्टील प्लांट, रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस बुधवार को रायपुर में 'भिलाई बचाओ पदयात्रा' निकालेगी। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन कर्मचारियों, युवाओं और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण रोजगार और औद्योगिक हित प्रभावित हो रहे हैं।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में सांसद बनाम अफसर विवाद गहराया: विजय बघेल ने भी लोकसभा अध्यक्ष से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत

टाटीबंध से कांग्रेस कार्यालय तक निकलेगी पदयात्रा

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के पास एकत्र हुए। यहां से पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय की ओर रवाना होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

महेंद्र कर्मा को दी जाएगी श्रद्धांजलि

सुबह 10:30 बजे शंकर नगर स्थित राजीव भवन और 11 बजे गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता उनके राजनीतिक योगदान और आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किए।

Durg Bhilai News: दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार: महिला कर्मचारी के वेतन से डेढ़ लाख की हेराफेरी का आरोप

दो वार्डों में बांटे जाएंगे स्मार्ट मीटर बदलने के फॉर्म

शाम 5 बजे मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक-47 स्थित श्याम नगर श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में स्मार्ट मीटर बदलने के आवेदन फॉर्म वितरित किए जाएंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक-57 के अरविंद नगर में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं द्वारा लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।

Raipur News: 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ लेकर फरार, रायपुर के कारोबारी से करोड़ों की ठगी

कार्यकर्ताओं से अधिक भागीदारी की अपील

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया है। कांग्रेस ने आम लोगों से भी इस अभियान में भाग लेने की अपील की है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts