PlayBreaking News

UP News:मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, सीएम योगी बोले-जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा उत्सव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जनभागीदारी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों का संचालन पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसहभागिता के साथ किया जाए।
Follow on Google News
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, सीएम योगी बोले-जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा उत्सव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पांच करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश संवाद कार्यक्रमों और पर्यावरण संरक्षण अभियानों को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। 

सीएम योगी ने की समीक्षा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें जनजागरण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया जाए। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेशभर में न्यूनतम पांच करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व सम्मान और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी देगा। 

ये भी पढ़ें: बर्थडे गिफ्ट के नहीं थे पैसे.... गर्लफ्रेंड को iPhone देने की चाह में बना चोर, नागपुर में नाबालिग ने साथियों संग की 11 लाख से ज्यादा की चोरी

'पर्यावरण दिवस पर 5 करोड़ पौधे रोपे जाए'

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं को भी इस मुहिम से जोड़कर व्यापक जनजागरूकता पैदा की जाए ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचे।

'जन जागरण का अभियान बनें'

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 जून से 21 जून तक का समय विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध वर्ग, शिक्षाविदों, डॉक्टरों, उद्योगपतियों, अभियंताओं, अधिवक्ताओं, युवा उद्यमियों और स्टार्टअप इनोवेटरों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 

ये भी पढ़ें: CG news मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल: अधिकारियों के बीच नए सिरे से बंटीं जिम्मेदारियां

भर्ती परीक्षा के लिए व्यापक तैयारी के निर्देश

आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की सहभागिता को देखते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी यातायात प्रबंधन योजना तैयार की जाए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की भूमिका परीक्षा की सफलता में बहुत अहम है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने 6 जून को परीक्षा आयोजन का पूर्वाभ्यास कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए पहले से तैयारियां पूरी कर ली जाएं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts