Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिंड में गृह प्रवेश के दौरान हादसा, गर्म सब्जी के भगोने में गिरी 2 साल की बच्ची

भिंड की शास्त्री कॉलोनी में गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान 2 साल की बच्ची गर्म सब्जी से भरे भगोने में गिरकर झुलस गई। जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया।
भिंड में गृह प्रवेश के दौरान हादसा, गर्म सब्जी के भगोने में गिरी 2 साल की बच्ची

भिंड। शहर की शास्त्री कॉलोनी में सोमवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेहमानों के लिए तैयार गर्म सब्जी के भगोने में 2 साल की बच्ची भाव्या गिर गई, जिससे वह झुलस गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में जुटे थे रिश्तेदार और परिचित

जानकारी के अनुसार शास्त्री कॉलोनी निवासी संजय जैन के घर सोमवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार और परिचित भी पहुंचे थे। संजय जैन की 2 साल की भांजी भाव्या अपने पिता पीयूष जैन के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

जिला अस्पताल में पार्किंग शुल्क मांगने पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार; कट्टा, कारतूस और बाइक जब्त

गर्म सब्जी के भगोने में गिरने से झुलसी बच्ची

कार्यक्रम के दौरान घर में मेहमानों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। इसी बीच बच्ची पास में रखे गर्म सब्जी से भरे भगोने में गिर गई। गर्म सब्जी की चपेट में आने से वह झुलस गई। अचानक हुए हादसे से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने भाव्या को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिवार के लोग बच्ची की हालत को लेकर चिंतित हैं।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts