Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम हाउस में 26 करोड़ की लागत से बनेगा स्थाई डोम, 2000 से अधिक लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

डॉ. मोहन यादव को भाया कर्नाटक राजभवन का डोम, इसी तर्ज पर कराया जाएगा निर्माण
Follow on Google News
सीएम हाउस में 26 करोड़ की लागत से बनेगा स्थाई डोम, 2000 से अधिक लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
प्रस्तावित डिजाइन

पुष्पेन्द्र सिंह

भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री निवास में अब विभिन्न आयोजनों के लिए बार-बार किराए का टेंट नहीं लगेगा। इसके स्थान पर स्थाई डोम का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी लागत करीब 26 करोड़ रुपए होगी। सर्वसुविधायुक्त डोम में एक साथ दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मप्र राज्य भवन विकास निगम के माध्यम से शीघ्र ही टेंडर जारी किए जाएंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में प्रशासकीय मंजूरी दे दी गई है। सीएम निवास में स्थाई डोम निर्माण का कॉन्सेप्ट बेंगलुरु से आया है। सीएम डॉ. मोहन यादव पिछले वर्ष बेंगलुरु गए थे। उन्होंने यहां राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गेहलोत से मुलाकात की थी। इसी दौरान सीएम ने स्थाई डोम को देखा और भोपाल आकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बेंगलुरु की तरह सीएम निवास में भी स्थाई डोम निर्माण कराने पर मंथन किया।

ये भी पढ़ें: पैशन और प्रोफेशन बनी फोटोग्राफी, घंटों इंतजार के इंतजार के बाद आता है वह वह पल, जिसमें क्लिक होती है यादगार फोटो

अधिकारियों की टीम पहुंची बेंगलुरु

कर्नाटक राजभवन का डोम देखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भेजी गई। टीम में इंजीनियर भी शामिल थे। टीम ने वापस आने के बाद एक प्रस्ताव तैयार किया और मुख्यमंत्री को प्रेजेंटेशन दिया गया। जानकारी के अनुसार इसके पहले तत्कालीन अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय दुबे ने टाइल्स के स्थान पर कोटा मार्बल लगाने का सुझाव दिया। पूरा ले आउट तैयार होने के बाद अपर मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी के तौर पर नीरज मंडलोई ने सीएम के समक्ष अंतिम प्रजेंटेशन दिया गया। सीएम ने कुछ सुधार करते हुए अंतिम मुहर लगा दी। सीएम निवास का डोम कर्नाटक राजभवन से ज्यादा एडवांस बनाया जाएगा।

इसलिए पड़ी जरूरत 

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : अगस्त के आखिरी दिनों में भीगेगा पूरा मध्य प्रदेश, स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अधिकारियों का कहना है कि अभी तक सीएम हाउस में होने वाले विभिन्न आयोजनों और कार्यक्रमों के लिए किराए से डोम बनाना पड़ता है। इस पर हर माह सरकार के खाते से बड़ी राशि खर्च होती है। स्थाई डोम बनने से इस राशि की बचत होगी। जानकारी के अनुसार, भवन विकास निगम अगले सप्ताह तक सामान्य प्रशासन विभाग को एक प्रस्ताव भेजेगा, जिसके माध्यम से आवश्यक राशि की मांग की जाएगी। संभावना है कि राशि को लेकर एक और प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा। सहमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

डोम में यह होगा खास

-करीब 30 हजार वर्गफीट में स्टील स्ट्रक्चर होगा।

-डोम की छत तापमान रोधी होगी। छत में पप पैनल का उपयोग होगा।

-हाईब्रीड कूलिंग रहेगी जिससे पानी का खर्च कम हो।

-डोम में एक वीआईपी एयर कंडीशंड लॉन होगा, जिसमें 25 लोग तक बैठ सकेंगे।

-डोम का निर्माण एक साल में पूरा करने का टारगेट है।

-आगुन्तकों के बैठने का स्थान एयरकूल्ड होगा।

-एक साथ दो हजार लोग बैठ सकेंगे। यहां जगह-जगह एलईडी स्क्रीन होंगी।

-एक एयर कंडीशनिंग स्टेज होगा।

-डोम में अलग से भोजन कक्ष होगा।

ये भी पढ़ें: उज्जैन के महिदपुर में शाही सवारी के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, कुर्सियों की बरसात, एक पुलिसकर्मी घायल

जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे

सीएम निवास में एक वॉटर प्रूफडोम बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। सर्वसुविधायुक्त डोम के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।  

-सिबि चक्रवर्ती, प्रबंध संचालक, मप्र भवन विकास निगम 

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts