PlayBreaking News

Rahul Gandhi In MP : पचमढ़ी पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भोपाल से साथ गए
Follow on Google News
पचमढ़ी पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिवर में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पचमढ़ी पहुंच गए हैं। पचमढ़ी पर हेलीपैड पर कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, सुखदेव पांसे और अन्य ने उनका स्वागत किया। इससे पहले गांधी भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे थे। भोपाल एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी खाकी ट्राउजर और सफेद टी शर्ट में नजर आए। गांधी पचमढ़ी में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के साथ 3 घंटे बातचीत करेंगे। 

    उमंग सिंघार ने कहा-जनता की सशक्त आवाज

    लोकतंत्र के सजग प्रहरी, जनता की सशक्त आवाज, देश के लोकप्रिय जननायक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत राहुल गांधी का मध्य प्रदेश की पावन धरती राजा भोज की ऐतिहासिक नगरी, भोपाल के विमानतल पर हार्दिक, आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत केवल एक नेता का नहीं, बल्कि लोकतंत्र, न्याय और जनसेवा की उस भावना का है, जिसके वे सच्चे प्रतिनिधि हैं।

    Twitter Post

     

    एसआईआर पर कर सकते हैं बात

    राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्षों को वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर खास सर्तकता बरतने के साथ ही कांग्रेस संगठन के मजबूती के टिप्स पर बात कर सकते हैं। वे आने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भी बात कर सकते हैं। ट्रेनिंग कैंप में राहुल गांधी का जिलाध्यक्षों के साथ वन टू वन बातचीत का शेड्यूल भी फिक्स किया गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कोशिश रहगे कि सभी अध्यक्षों की राहुल गांधी के साथ अलग-अलग बात हो सके, जिससे वे अपने क्षेत्र की समस्याओं और ताकत पर बात कर सकें। इसके बाद जिलाध्यक्षों के साथ राहुल गांधी डिनर भी करेंगे। इसके साथ ही वे हाल ही में रिनोवेट किए गए रविशंकर शुक्ल भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। राहुल गांधी के सत्र से पहले वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा का एक प्रेजेंटेशन होगा। शिविर के लिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह पहले ही पचमढ़ी पहुंच चुके हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts