Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में रविवार को पानी की आपूर्ति ठप!60 से अधिक इलाकों में रहेगा पानी का संकट

60 से अधिक इलाकों में रहेगा पानी का संकट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपालवासियों के लिए रविवार (09 नवंबर) का दिन परेशानी भरा साबित हो सकता है। राजधानी के कोलार लाइन जलप्रदाय प्रोजेक्ट में मेंटेनेंस कार्य की वजह से पूरे दिन पानी की सप्लाई ठप रहेगी। इससे शहर के 60 से अधिक इलाकों में पानी का संकट पैदा हो जाएगा।

    शटडाउन की वजह?

    कोलार जलप्रदाय प्रोजेक्ट को बिजली प्रदान करने वाले दोनों फीडरों में मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान जल टंकियां भर नहीं पाएंगी, और सप्लाई पर सीधा असर पड़ेगा।

    नगर निगम ने चेतावनी दी है कि आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर भी भेजे जा सकते हैं। हालांकि, टंकियों में पानी भरने के बाद सोमवार से सामान्य सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

    इन प्रमुख इलाकों पर पड़ेगा असर

    • बरखेड़ी कलां, डीआरपी लाइन क्षेत्र, नया शबरी नगर, नया बसेरा, एजी कॉलोनी, राजीव नगर बस्ती, पंपापुर, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, ई-6 अरेरा कॉलोनी क्षेत्र, जनता क्वार्टर, बैंक कॉलोनी, नूपुरकुंज, पारस सिटी, ई-7 अरेरा कॉलोनी, एमआईजी, एलआईजी, वार्ड नंबर-49, अंसल प्रधान, दाना पानी, फॉरच्यून, शालीमार, आरिफ नगर, 6 गलियां, छोटी मस्जिद के पास वाली गलियां।
    • निशातपुरा, न्यू आरिफ नगर, बाग नुजहत अफ्जा, रेशम केंद्र, राम मंदिर, हमीदिया रोड, छावनी, पटेल नगर, संगम टॉकीज, गुरु बख्श की तलैया, बाल विहार, मेडिकल स्ट्रीट, खजूर वाली गली, शांति नगर, इब्राहिमगंज, कबाड़ खाना, छोला विश्रामघाट, सपना लॉज क्षेत्र, पंजुमल धर्मशाला, चौकसे नगर, रंभानगर, अली अजीज की मस्जिद, काजी कैम्प रोड, इब्राहिमपुरा, मारवाड़ी रोड।
    • कोतवाली रोड, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, मंगलवारा, इतवारा, आजाद मार्केट, इस्लामपुरा, कंजरपुरा, तलैया थाना, बुधवारा, वहीदिया स्कूल, पठार वाली गली, नूरमहल रोड, बलाईपुरा, बढ़ईपुरा, अमर बस्ती, पायगा नूरमहल, चौकी इमामवाड़ा, हवा महल रोड, शास्त्री नगर, 228 क्वार्ट्स, न्यू और ओल्ड सुनेहरी बाग क्षेत्र, 12 दफ्तर की झुग्गियां, न्यू एमएलए क्वार्ट्स आदि।

    सलाह

    • पानी की बर्बादी से बचें।
    • जरूरी काम के लिए पहले ही पानी की व्यवस्था कर लें।
    • आवश्यकतानुसार नगर निगम के टैंकर का लाभ उठाएं।
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts