Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM In Bihar : घोड़ी तैयार, बैंड तैयार, बाराती तैयार और दूल्हा भाग जाए, यह तमाशा कांग्रेस ही कर सकती है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-चुनाव छोड़ मप्र में छुट्टी मनाने पहुंचे 
Follow on Google News
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में चुनावी सभा को संबोधित किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना/भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार में चुनावी सभाएं लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मप्र के पचमढ़ी आने पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही हार मान ली है। बांका की एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा-बड़े दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि वो पप्पू को समझ नहीं आता चुनाव कैसा होता है। मैं एमपी से आया अपने नेताओं के लिए एमपी से बिहार आया, हमारी प्रत्यशी के लिए चुनाव की बात करने आया। राहुल गांधी इतने बड़े नेता कि उनकी समझ पूछे नहीं। अगर उन्हें जीतना चाहिए तो उन्हें कहां होना चाहिए था? वो सभा करने नहीं जा रहे, वो हमारे मप्र में छुट्टी बिता रहे। घोड़ी तैयार, बैंड तैयार, बाराती तैयार और दूल्हा भाग जाए ये तमाशा कांग्रेस ही कर सकती है। बाद में ये कहेंगे हमारा ये हो गया, हमारा वो गया। तुम्हारे कर्म ही ऐसे हैं। तुम्हें चुनाव को चुनाव जैसा लेना चाहिए। मैं मप्र से यहां आता हूं। मुझे अच्छा लगता है। हमारी पार्टी के नेता और नीतीश कुमार सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

    मोदी और बिहार के नेताओं को बताया पांच पांडव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतिश कुमार की यह जोड़ी मजबूती के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि पांडवों के साथ भगवान श्रीकृष्ण खड़े थे तो उनकी जीत तय थी। बिहार में भी हमारे पांच नेता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी एकजुट हैं। एनडीए की जीत निश्चित है। उन्होंने बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी मनोज यादव को जिताने की अपील की।

    कांग्रेस नेता बिहारियों का अपमान कर रहे

    मोतिहारी की एक आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, मैं मप्र की धरती से आता हूं। और कांग्रेस के नेता बिहार के बाहर जाकर कहते हैं कि बिहार छोटा-मोटा राज्य है। वे बिहार का अपमान करते हैं। बिहार छोटा-मोटा राज्य नहीं हजारों साल से सम्राट अशोक की धरती, राजा भोज की धरती है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले हार मान ली है। चुनाव चल रहा बिहार का, मैं मप्र से आया, मोदीजी आ रहे, नीतीश कुमार प्रचार कर रहे, सम्राट चौधरी चुनाव प्रचार कर रहे और इनके नेता राहुल गांधी मैदान छोड़कर मप्र के पचमढ़ी में छुट्टी मनाने गए हैं। युद्ध के समय सेना मैदान में नहीं रहेगी और हार हो जाएगी तो कहेंगे बेईमानी हो गई। आप में मैदान में आने का दम नहीं, इसलिए पहले ही मैदान छोड़ दिया। इससे पहले भी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। हरियाणा भी तुम्हारी अकर्मण्यता के कारण हारे थे और बिहार में भी तुम्हारा सूपड़ा साफ होने वाला है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts