Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

9/11 से पहले भारत पर भी थी लादेन की नजर! CIA की फाइल ने खोला 1998 का राज

9/11 की 25वीं बरसी पर CIA ने 71 गोपनीय प्रेसिडेंशियल ब्रीफ सार्वजनिक किए हैं। 1998 की एक रिपोर्ट में भारत का नाम उन देशों में शामिल बताया गया है, जहां ओसामा बिन लादेन का नेटवर्क हमले की योजना बना सकता था। हालांकि दस्तावेज में भारत से जुड़े किसी खास ठिकाने, तारीख या हमले की विस्तृत योजना की जानकारी नहीं है।
9/11 से पहले भारत पर भी थी लादेन की नजर! CIA की फाइल ने खोला 1998 का राज
CIA फाइलों में लादेन की साजिश

वॉशिंगटन। अमेरिका में 9/11 हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर CIA ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा और उसके प्रमुख ओसामा बिन लादेन से जुड़ी कई पुरानी खुफिया रिपोर्ट सार्वजनिक की हैं। इन दस्तावेजों में अगस्त 1998 की एक ब्रीफिंग भी शामिल है, जिसमें भारत को उन देशों में गिना गया था, जहां लादेन से जुड़े आतंकी नेटवर्क हमले कर सकते थे। यह जानकारी उस दौर की खुफिया आशंकाओं को सामने लाती है, जब अल-कायदा लगातार अपना नेटवर्क बढ़ा रहा था। हालांकि, रिपोर्ट में भारत के किसी खास शहर या ठिकाने को निशाना बनाने की बात नहीं कही गई है।

1998 की रिपोर्ट में भारत का जिक्र

CIA की ओर से जारी दस्तावेजों में 28 अगस्त 1998 की एक प्रेसिडेंशियल डेली ब्रीफ भी है। इसका शीर्षक था “Bin Ladin Terrorist Network Still a Threat”। इस रिपोर्ट में कि दस्तावेज में भारत का नाम जरूर आता है, लेकिन किसी खास हमले की पूरी योजना नहीं बताई गई है। रिपोर्ट में न तो किसी खुफिया जानकारी के आधार पर बताया गया था कि बिन लादेन और उसके सहयोगी कई देशों में आतंकी हमले करने की क्षमता और मंशा रखते थे। इस सूची में भारत के साथ पाकिस्तान, मिस्र, कुवैत, सऊदी अरब, यमन, युगांडा और संभवतः नाइजीरिया का भी उल्लेख था।

आजमगढ़ से 19 साल का आतंकी गिरफ्तार, ATS ने खोला AQIS से जुड़े नेटवर्क का राज

भारत को लेकर कितनी जानकारी सामने आई?

इस खुलासे का सबसे अहम पहलू यह है कि दस्तावेज में भारत का नाम जरूर आता है, लेकिन किसी खास हमले की पूरी योजना नहीं बताई गई है। रिपोर्ट में न तो किसी भारतीय शहर या इमारत का नाम है, न हमले की तारीख बताई गई है और न ही किसी आतंकी ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही, खुफिया जानकारी के मूल स्रोत से जुड़ी कुछ बातें भी सार्वजनिक नहीं की गई हैं। इसलिए इसे भारत पर हमले की तय योजना के बजाय उस समय की खुफिया चेतावनी के तौर पर देखना ज्यादा सही होगा।

अमेरिका और दूसरे देशों पर भी खतरा

1998 की इस रिपोर्ट में सिर्फ भारत को लेकर चिंता नहीं जताई गई थी। CIA लगातार इस बात पर नजर रख रही थी कि अफगानिस्तान में मौजूद बिन लादेन और उसके सहयोगी आगे किन देशों को निशाना बना सकते हैं। एजेंसी के आकलन में अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों पर खतरे की आशंका थी। CIA के नए दस्तावेजों में यह भी सामने आता है कि बिन लादेन का नेटवर्क कई देशों में मौजूद लोगों और सहयोगी संगठनों की मदद ले सकता था।

9/11 से पहले लगातार मिल रहे थे संकेत

CIA ने इस बार 1998 से लेकर 2001 तक की कई रिपोर्ट सामने रखी हैं। इनमें बिन लादेन की गतिविधियों, उसके नेटवर्क, संभावित हमलों और अलग-अलग तरह के हथियारों से जुड़ी चिंताओं का जिक्र है। दिसंबर 1998 की एक ब्रीफिंग में विमान अपहरण की तैयारी को लेकर भी चेतावनी दर्ज थी। इसके अलावा, कुछ दस्तावेजों में बिन लादेन की गैर-पारंपरिक हथियारों की क्षमता बढ़ाने की कोशिशों का उल्लेख मिलता है।

9/11 से पहले क्या जानती थी CIA?

जारी दस्तावेजों से पता चलता है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी कई सालों से बिन लादेन और अल-कायदा की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 1998 से 2001 के बीच राष्ट्रपति को दी जाने वाली ब्रीफिंग में लगातार आतंकी खतरे का जिक्र हुआ। 2001 में हमलों से कुछ समय पहले भी बिन लादेन की अमेरिका में हमला करने की मंशा को लेकर चेतावनियां सामने आई थीं। CIA के मुताबिक, नए दस्तावेज सार्वजनिक करने का मकसद उस दौर की खुफिया जानकारी को ज्यादा पारदर्शी तरीके से सामने लाना है। 

PM मोदी के गाला डिनर में नहीं पहुंचे शी जिनपिंग, बताई वजह

11 सितंबर 2001 को हुआ था बड़ा हमला

11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने चार यात्री विमानों का अपहरण किया था। दो विमान न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की इमारतों से टकराए, जबकि तीसरा विमान पेंटागन से जा टकराया। चौथा विमान पेंसिल्वेनिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इन हमलों में करीब 3,000 लोगों की जान गई। CIA की नई रिलीज अब उस पूरे दौर की खुफिया तस्वीर को समझने के लिए अहम दस्तावेज उपलब्ध कराती है। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts