Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी के गाला डिनर में नहीं पहुंचे शी जिनपिंग, बताई वजह

BRICS समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं हुए। सूत्रों के मुताबिक, वह आराम करने के लिए होटल लौट गए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेता डिनर में मौजूद रहे। शी जिनपिंग ने शनिवार को BRICS बैठक में हिस्सा लिया और PM मोदी से द्विपक्षीय बातचीत भी की।
PM मोदी के गाला डिनर में नहीं पहुंचे शी जिनपिंग, बताई वजह
BRICS समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं हुए।

ब्रिक्स समिट के दौरान शनिवार रात नई दिल्ली में आयोजित खास गाला डिनर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं हुए। यह डिनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं के लिए आयोजित किया था। जानताकी ते अनुसाक, शी जिनपिंग डिनर में शामिल होने के बजाय अपने होटल लौट गए। उनके डिनर में नहीं पहुंचने की आधिकारिक वजह तुरंत सामने नहीं आई, लेकिन एक सूत्र के मुताबिक वे आराम करने के लिए होटल गए थे।

पुतिन समेत कई नेता डिनर में पहुंचे

शी जिनपिंग के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और BRICS के दूसरे नेता गाला डिनर में शामिल हुए। डिनर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

UAE के क्राउन प्रिंस भी डिनर में नहीं रहे

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी गाला डिनर में मौजूद नहीं थे। वह दिन में BRICS समिट में हिस्सा लेने के बाद संयुक्त अरब अमीरात लौट गए। इस वजह से वह भी प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हो सके।

शी जिनपिंग ने मोदी से की द्विपक्षीय मुलाकात

शी जिनपिंग शनिवार दोपहर नई दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। दोनों नेताओं की बैठक में भारत-चीन संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इसके बाद शी जिनपिंग के गाला डिनर में शामिल नहीं होने की खबर सामने आई।

Breaking News

डिनर में परोसे गए खास भारतीय व्यंजन

BRICS समिट के दौरान आयोजित इस खास रात्रिभोज में कई भारतीय व्यंजन परोसे गए। मेन्यू में खंडवी मिले-फ्यूइल, खुंब गलौटी, पनीर लबाबदार, गुच्ची मार्मिक, गाजर-बीन पोरियल और बाजरा पुलाव शामिल थे। मीठे में पुरानी दिल्ली की फ्रूट क्रीम के साथ जलेबी और शहतूत फिरनी परोसी गई।

रविवार को रवाना होंगे शी जिनपिंग

BRICS शिखर सम्मेलन का रविवार को आखिरी दिन है। जानकारी के मुताबिक, शी जिनपिंग रविवार सुबह सम्मेलन के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद करीब 11 बजे नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना होंगे।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts