Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मुझे पापा चाहिए…!'मां को मिली कस्टडी, पिता से अलग होते ही बिलख पड़ा मासूम, VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को अंदर तक झकझोर रहा है। वीडियो में एक तलाकशुदा कपल के बीच बच्चे की कस्टडी का फैसला दिखाया गया है, जहां कोर्ट के आदेश के अनुसार बच्चे को मां को सौंपा जाता है। लेकिन सबसे भावुक पल तब सामने आता है जब करीब 2 साल का मासूम अपने पिता से अलग होने से इनकार कर देता है।
मां को मिली कस्टडी, पिता से अलग होते ही बिलख पड़ा मासूम, VIDEO VIRAL
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इन दिनों सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहे हैं। इस वीडियो में एक कपल का तलाक होता दिख है और उसी दौरान उनके छोटे बच्चे की कस्टडी तय की जा रही है। तलाक के बाद बच्चे की कस्टडी मां को मिलती है, लेकिन बच्चा अपने पिता की गोद से उतरना ही नहीं चाहता। उसे जबरदस्ती पिता से अलग किया जाता है, और यही पल कैमरे में कैद हो गया है।

    उस मासूम की क्या गलती?

    अक्सर दो लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों से झगड़े शुरू होते हैं, जो धीरे-धीरे बड़े बन जाते हैं और एक पूरे परिवार को तोड़ देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि गलती किसकी होती है, हालात की, समय की या उस मासूम बच्चे की, जिसे अभी दुनिया की समझ भी नहीं है और उसके हक का प्यार उससे छीन लिया जाता है।

    पत्थर दिल को भी पिघला देगा भावुक वीडियो

    वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा बच्चा, जिसे यह भी समझ नहीं आ रहा कि उसके साथ क्या हो रहा है, अपने पिता से अलग होने के समय जोर-जोर से रो रहा है। यह दृश्य इतना भावुक है कि किसी का भी दिल पिघल सकता है।

    यह भी पढ़ें: मस्ती के बीच मातम: मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 स्टूडेंट्स की मौत

    अपने पापा से लिपटकर रोया मासूम

    बताया जा रहा है कि कपल के तलाक के बाद उनके लगभग 2 साल के बच्चे की कस्टडी मां को दी जाती है, लेकिन बच्चा अपने पिता को कसकर पकड़ लेता है और उनसे अलग नहीं होना चाहता। जब उसकी मां उसे पिता से अलग करने की कोशिश करती है, तो वह और भी जोर से अपने पापा से लिपट जाता है। आखिरकार उसे अलग कर दिया जाता है। वहां मौजूद लोग भी इस पल को देखकर भावुक हो जाते हैं। 

    ये भी पढ़ें: गंगा किनारे लापरवाही का VIDEO VIRAL : पूजा के बाद कचरा दबाती दिखी महिला, क्या यही संस्कार हैं?

    इस दौरान पिता भी काफी भावुक नजर आते हैं। अक्सर सुनने में आता है कि मां-बाप अपने बच्चों की खुशी के लिए सब कुछ कुर्बान कर देते हैं। यह वीडियो रिश्तों के टूटने का दर्द दिखाता है। ऐसे मामले अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन इस वीडियो में बच्चे की हालत देखकर किसी का भी दिल भारी हो सकता है।

    कमेंट बॉक्स में दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

    सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि एक मासूम के दिल का दर्द है। वहीं दूसरे ने कहा, यह देखकर दिल टूट गया, बच्चे को समझ ही नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि कानूनी फैसले अपनी जगह सही होते हैं, लेकिन बच्चों की भावनाओं को भी समझना बहुत जरूरी है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts