Durg News:मक्के की फसल में छिपा था अफीम का साम्राज्य,5.609 एकड़ खेती मामले में 939 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल
दुर्ग जिले के समोदा गांव में सामने आए चर्चित अवैध अफीम खेती मामले में पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए 143 दिन की जांच के बाद अदालत में 939 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह खेती 5.609 एकड़ जमीन पर मक्के की फसल के बीच छिपाकर की जा रही थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस और एफएसएल की संयुक्त टीम ने खेत से करीब 14 लाख 30 हजार अफीम के पौधे बरामद किए, जिनका अनुमानित वजन लगभग 62 हजार किलोग्राम बताया गया। इसके अलावा 66.33 किलोग्राम अफीम डोडा भी जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि खेती को व्यवस
PREM
31 Jul 2026



























