PlayBreaking News

CG NEWS:खजाने की लालच में 21 लोगों की बलि की साजिश! 4 महीने में 8 मौतों से दहला बलौदाबाजार का गांव

शराब में जहर मिलाकर लोगों को मारने का आरोप, कब्र से निकाले गए शव; अंधविश्वास, मौत और खजाने की तलाश का खौफनाक खेल उजागर ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में छिपे खजाने को निकालने के लिए अंधविश्वास के आधार पर 21 लोगों को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई गई थी। लोगों का शक गांव के किराना दुकानदार रामसाय जायसवाल पर है। ग्रामीणों का दावा है कि मौतों के पीछे खजाने से जुड़ा अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की सोच क
Follow on Google News
खजाने की लालच में 21 लोगों की बलि की साजिश! 4 महीने में 8 मौतों से दहला बलौदाबाजार का गांव

RAIPUR / BALAOUDABAZAR  NEWS। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र के खर्वे गांव में अंधविश्वास, लालच और मौत का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। आरोप है कि गांव में गड़े हुए खजाने को निकालने के लिए 21 लोगों को मौत के घाट उतारने की साजिश रची गई थी। पिछले चार महीनों में गांव के 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के आरोपों और लगातार हो रही मौतों ने इस पूरे घटनाक्रम को सामूहिक हत्याकांड की आशंका में बदल दिया है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: परिवारिक विवाद: मायके से पत्नी ने लौटने से किया इनकार, पिता बना हैवान! दो बेटों को जहर पिलाकर खुद भी दे दी जान

4 महीने में 8 मौतें, गांव में फैला खौफ

महानदी किनारे बसे करीब 800 आबादी वाले खर्वे गांव में बीते चार महीनों के भीतर आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। सभी मृतकों के बारे में ग्रामीणों का दावा है कि वे पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी मौत शराब पीने के बाद हुई। लगातार हुई इन मौतों ने गांव में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

'गढ़े खजाने' के लिए 21 लोगों की हत्या की साजिश का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में छिपे खजाने को निकालने के लिए अंधविश्वास के आधार पर 21 लोगों को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई गई थी। लोगों का शक गांव के किराना दुकानदार रामसाय जायसवाल पर है। ग्रामीणों का दावा है कि मौतों के पीछे खजाने से जुड़ा अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की सोच काम कर रही थी।



शराब में सुहागा मिलाकर पिलाने का आरोप

गांव के कार्तिक प्रजापति ने आरोप लगाया है कि 14 मई को रामसाय जायसवाल ने उसे शराब की आधी बोतल दी थी। शराब पीने के कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया और करीब आठ घंटे बाद अस्पताल में उसे होश आया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी तरह अन्य लोगों को भी जहरीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई गई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: PMGSY सड़क पर मुख्य सचिव का बड़ा आदेश, अब सड़क से नहीं कटेगी कोई बसाहट, ग्रामीण कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस



कब्र से निकाले गए शव, फॉरेंसिक जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए सात शवों को कब्र से बाहर निकलवाया है। सभी शवों का पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।



शव गायब कराने का भी आरोप, जांच में नया मोड़

गांव के उमेश नवरंगे ने आरोप लगाया है कि दुकानदार ने उसे एक मृतक का शव बुलडोजर से हटाकर गायब करने के लिए कहा था। इस आरोप के सामने आने के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया है। पुलिस अब हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक साजिश जैसे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: धमतरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौतों का राज

बलौदाबाजार एसपी ओ.पी. शर्मा के मुताबिक पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के पीछे की सच्चाई पूरी तरह सामने आ सकेगी।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts