CG NEWS: परिवारिक विवाद: मायके से पत्नी ने लौटने से किया इनकार, पिता बना हैवान! दो बेटों को जहर पिलाकर खुद भी दे दी जान

जांजगीर-चांपा: पत्नी के मायके जाने से टूटा पिता, दो मासूम बेटों को जहर पिलाकर खुद भी दे दी जान घर लौटने के बाद रमेश ने पहले अपने दोनों मासूम बेटों को कीटनाशक पिलाया और फिर स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। मंगलवार सुबह घर के अंदर तीनों के शव मिलने से परिवार और गांव में हड़कंप मच गया।
Follow on Google News
परिवारिक विवाद: मायके से पत्नी ने लौटने से किया इनकार, पिता बना हैवान! दो बेटों को जहर पिलाकर खुद भी दे दी जान

RAIPUR /JANJGIR CHAMPA छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिरकोनी गांव में पारिवारिक विवाद ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया। पत्नी के मायके से वापस आने से इनकार करने के बाद एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों को कीटनाशक पिलाकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी जहर खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: धमतरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

पत्नी के इंकार के बाद उठाया खौफनाक कदम

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार ग्राम बिरकोनी निवासी 35 वर्षीय रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी के मायके चले जाने से मानसिक तनाव में था। सोमवार को वह पत्नी को मनाने गया था, लेकिन पत्नी के वापस आने से मना करने पर वह निराश होकर घर लौट आया।

घर लौटते ही उजाड़ दिया अपना परिवार

पुलिस को आशंका है कि घर लौटने के बाद रमेश ने पहले अपने दोनों मासूम बेटों को कीटनाशक पिलाया और फिर स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। मंगलवार सुबह घर के अंदर तीनों के शव मिलने से परिवार और गांव में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: शंकर नगर BTI ग्राउंड के सामने मेगा कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट, 5 शहरों में 250 करोड़ की रिडेवलपमेंट योजना शुरू

पिता ने देखा दर्दनाक मंजर

घटना का खुलासा तब हुआ जब रमेश के पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाकर घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने बेटे और दोनों नातियों को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

CSP योगिताबाली खापर्डे ने संभाली जांच

घटना की सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए CSP योगिताबाली खापर्डे स्वयं फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पहुंचीं। घर की तलाशी के दौरान कीटनाशक की खाली शीशी बरामद हुई है।

फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर मर्ग कायम किया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि की जाएगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: महिला के घर से 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार।

गांव में पसरा मातम

दो मासूम बच्चों और उनके पिता की एक साथ मौत से बिरकोनी गांव में गहरा शोक है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि एक पारिवारिक विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts