CG NEWS:धमतरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

RAIPUR /DHAMTARI NEWS। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारी लकेश्वर साहू को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: सक्ती जनपद पंचायत में ACB का बड़ा एक्शन: CEO समेत 3 कर्मचारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
धमतरी में ACB की बड़ी कार्रवाई
धमतरी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग में पदस्थ कर्मचारी लकेश्वर साहू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस लाया गया, जहां अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पेंशन प्रकरण के नाम पर मांगी रिश्वत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन संबंधी प्रकरणों को निपटाने और भुगतान जारी कराने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: PMGSY सड़क पर मुख्य सचिव का बड़ा आदेश, अब सड़क से नहीं कटेगी कोई बसाहट, ग्रामीण कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस
घर पर हो रहा था रिश्वत का लेनदेन
बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम आरोपी के निजी निवास पर दी जा रही थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपए की राशि आरोपी को सौंपी, पहले से तैनात एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
आरोपी से जारी है पूछताछ
एसीबी अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं विभागीय कार्यों के नाम पर रिश्वतखोरी का कोई बड़ा नेटवर्क तो संचालित नहीं हो रहा था।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: महाराष्ट्र को भाया छत्तीसगढ़ मॉडल! धान खरीदी सिस्टम सीखने 18 जून को पहुंचेगा विधायकों का दल
सिंचाई विभाग में मचा हड़कंप
कार्रवाई की खबर सामने आते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। एसीबी अब आरोपी के बैंक लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।












