CG NEWS:खजाने की लालच में 21 लोगों की बलि की साजिश! 4 महीने में 8 मौतों से दहला बलौदाबाजार का गांव
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र स्थित खर्वे गांव में अंधविश्वास और कथित खजाने की तलाश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में गड़े हुए खजाने को निकालने के लिए 21 लोगों को मौत के घाट उतारने की साजिश रची गई थी। इस आशंका ने तब और बल पकड़ लिया जब पिछले चार महीनों में गांव के आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि सभी मृतक पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी मौत शराब पीने के बाद हुई। गांव के लोगों ने किराना दुकानदार रामसाय जायसवा
Prem Nirmalkar
18 Jun 2026



























