Balaouda Bazar:सड़क पर धारदार हथियार से कत्ल, दूध देने निकले बुजुर्ग की रास्ते में हत्या
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात ग्राम गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर हुई, जहां अज्ञात हमलावर ने बुजुर्ग पर हमला कर उनकी जान ले ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मृतक की पहचान ग्राम मुड़ियाडीह निवासी केजराम ध्रुव, पिता ढेलसिंह ध्रुव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे केजराम ध्रुव घर से ग्राम गैंदा में दूध देने
PREM
19 Aug 2026



























