PlayBreaking News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ा IPS तबादला तय! तीन रेंज के IG बदलेंगे, कई जिलों के SP-SSP की होगी अदला-बदली

15 जुलाई से पहले जारी हो सकती है तबादला सूची, कई जिलों में महिला एसपी की भी संभावना, प्रदर्शन और प्रशासनिक संतुलन बनेगा आधार छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी अंतिम चरण में है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार करीब एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले प्रस्तावित हैं। चर्चा है कि सूची 15 जुलाई से पहले जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नह
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में बड़ा IPS तबादला तय! तीन रेंज के IG बदलेंगे, कई जिलों के SP-SSP की होगी अदला-बदली

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार 15 जुलाई से पहले कभी भी सूची जारी हो सकती है। इसमें तीन पुलिस रेंज के आईजी, कई जिलों के एसएसपी-एसपी और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना होने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट: 10 जिलों में बेहद भारी बारिश की चेतावनी, 48 घंटे रहें सतर्क



15 जुलाई से पहले आ सकती है बड़ी तबादला सूची

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी अंतिम चरण में है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार करीब एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले प्रस्तावित हैं। चर्चा है कि सूची 15 जुलाई से पहले जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

तीन पुलिस रेंज के IG बदलने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक दुर्ग, सरगुजा और राजनांदगांव रेंज में नए आईजी की नियुक्ति हो सकती है। चर्चा है कि पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक अजय यादव को राजनांदगांव रेंज की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वर्तमान राजनांदगांव आईजी बालाजी राव सोमावार को सरगुजा भेजे जाने की संभावना है, जबकि सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा को दुर्ग रेंज की कमान मिल सकती है। दुर्ग रेंज के वर्तमान आईजी अभिषेक शांडिल्य को नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में जलभराव पर घमासान, छत टपकी तो बाहर ठेकेदारों का हंगामा

कई जिलों के SP-SSP भी बदलेंगे

संभावित सूची में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह और जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह का नाम भी चर्चा में है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता, मयंक गुर्जर और संदीप पटेल को क्रमशः दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा का पुलिस अधीक्षक बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

महिला पुलिस अधीक्षक को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार धमतरी और सारंगढ़ जिले में महिला पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति किए जाने की भी संभावना है। हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय तबादला सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: तुरतुरिया मंदिर में बाढ़ से घिरे 250 श्रद्धालु, पुलिस ने कंधे पर उठाकर कराया रेस्क्यू

इन जिलों में भी बदल सकते हैं पुलिस कप्तान

संभावित फेरबदल के तहत मुंगेली एसपी भोजराम पटेल को बेमेतरा भेजा जा सकता है। सुकमा एसपी किरण गंगाराम चव्हाण को कोरिया की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा को अंबिकापुर, दंतेवाड़ा एसपी राय गौरव रामप्रवेश को सूरजपुर तथा बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव को मुंगेली भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदल सकती हैं।

PHQ में भी बदलेंगी जिम्मेदारियां

पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी प्रशासनिक बदलाव की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार डीआईजी स्तर के अधिकारी प्रशांत ठाकुर, राजेश अग्रवाल और रामकृष्ण साहू को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: पंडवानी की अमर आवाज थमी: पद्म विभूषण तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राष्ट्र ने दी अंतिम विदाई।

सरकार की नजर प्रदर्शन और प्रशासनिक संतुलन पर

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित तबादलों में अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन, कानून व्यवस्था की स्थिति और प्रशासनिक संतुलन को प्रमुख आधार बनाया गया है। अंतिम सूची जारी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts