CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ा IPS तबादला तय! तीन रेंज के IG बदलेंगे, कई जिलों के SP-SSP की होगी अदला-बदली
छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार 15 जुलाई से पहले कभी भी तबादला सूची जारी हो सकती है। इस सूची में तीन पुलिस रेंज के आईजी, कई जिलों के एसएसपी-एसपी और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल होने की संभावना है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार दुर्ग, सरगुजा और राजनांदगांव रेंज में नए आईजी की नियुक्ति हो सकती है। पुलिस अकादमी चंदखुरी के
PREM
6 Jul 2026




























