Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur News:महंगी बिजली पर कांग्रेस का वार: 3 अगस्त को CM हाउस घेराव, प्रदेशभर में तीन दिन का आंदोलन

बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में 1 से 3 अगस्त तक चरणबद्ध अभियान, घर-घर पहुंचकर भरवाए जाएंगे आवेदन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर लगातार बढ़ते बिजली बिलों का बोझ डाला जा रहा है। स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों के कारण आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।
महंगी बिजली पर कांग्रेस का वार: 3 अगस्त को CM हाउस घेराव, प्रदेशभर में तीन दिन का आंदोलन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 1 से 3 अगस्त तक प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है, जिसका समापन 3 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के घेराव के साथ होगा।

Narayanpur News: अबूझमाड़ में जल प्रलय: BSF कैंप में घुसा बाढ़ का पानी, जवानों ने छत और पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान

महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर लगातार बढ़ते बिजली बिलों का बोझ डाला जा रहा है। स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों के कारण आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशभर में जनआंदोलन करेगी।

1 अगस्त से शुरू होगा अभियान

कांग्रेस के तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत 1 अगस्त से होगी। पहले दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे। इसमें महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Bijapur News: इंद्रावती उफान पर: आधी रात तक चला रेस्क्यू, बढ़ते जलस्तर से बीजापुर के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा

घर-घर पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

2 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता गांव और शहरों में घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवेदन भरवाए जाएंगे। इन आवेदनों के माध्यम से सरकार पर बिजली दरों की समीक्षा और उपभोक्ताओं को राहत देने का दबाव बनाया जाएगा।

3 अगस्त को CM हाउस घेराव

आंदोलन के अंतिम दिन 3 अगस्त को प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम बिजली उपभोक्ता शामिल होंगे।

Bilaspur News: सेक्स CD कांड मामले में भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल पर अंतरिम रोक

सरकार पर साधा निशाना

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पिछले कई महीनों से महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार आवाज उठा रही है। अब इस आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जा रहा है ताकि जनता की मांग सीधे सरकार तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बिजली दरों और बढ़े हुए बिलों पर राहत नहीं देती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts