Raipur News:महंगी बिजली पर कांग्रेस का वार: 3 अगस्त को CM हाउस घेराव, प्रदेशभर में तीन दिन का आंदोलन
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर सियासी माहौल गर्माने लगा है। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि 1 अगस्त से शुरू होने वाला यह अभियान 3 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास के घेराव के साथ समाप्त होगा। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ता महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था से परेशान हैं। पार्टी का कहना है कि लगातार बढ़ते बिजली बिलों ने आम लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ द
PREM
31 Jul 2026



























