Raipur:छत्तीसगढ़ में वन विभाग की बड़ी सर्जरी,24 IFS अफसरों का तबादला, रायपुर समेत 14 वनमंडलों में बदले DFO

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों के तबादले करते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में रायपुर समेत कई महत्वपूर्ण वनमंडलों के वन उप संरक्षक (DFO), प्रभारी वन संरक्षक और मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वहीं इंद्रावती टाइगर रिजर्व और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
ये भी पढ़ें: Jashpur: पुलिस को चकमा देकर मुंबई में छिपा था पूर्व नक्सली,जशपुर पुलिस ने दबोचा,
वन विभाग में बड़ा बदलाव, 24 IFS अधिकारियों की नई जिम्मेदारी
राज्य शासन के आदेश के मुताबिक गणवीर धम्मशील को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (CCF) की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक नियुक्त किया गया है।


रायपुर को मिला नया DFO
तबादला सूची में राजधानी रायपुर का भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DFO) बनाया गया है। उनके अलावा प्रदेश के कई वनमंडलों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
किस वनमंडल में किस अधिकारी की जिम्मेदारी?
मनेन्द्रगढ़: दुलेश्वर प्रसाद साहू
पूर्व भानुप्रतापपुर: संदीप बलगा
गरियाबंद: मयंक पाण्डेय
धरमजयगढ़: सत्यदेव शर्मा
महासमुंद: श्रीनिवास तन्नेटी
खैरागढ़: कुमार निशांत
मरवाही: पंकज कुमार कमल
सारंगढ़-बिलाईगढ़: पुष्पलता टंडन
सरगुजा: लोकनाथ पटेल
कांकेर: शषिगानंदन के.
कोरिया: चंद्रशेखर परदेशी
बस्तर: दिपेश कपिल
दुर्ग: चंद्र कुमार अग्रवाल
सूरजपुर: विपुल अग्रवाल
वन विकास निगम में भी बड़ा फेरबदल
तबादला आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम को भी नई पदस्थापनाएं मिली हैं। जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, संजय यादव, ग्रीष्मी चांद और ऋषभ जैन की नवीन पदस्थापना/प्रतिनियुक्ति वन विकास निगम में की गई है।
लघु वनोपज संघ और PCCF कार्यालय में भी नई जिम्मेदारी
अभिषेक जोगावत को लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रौनक गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) कार्यालय में वन उप संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।
ये भी पढ़ें: kanker: कांकेर में सांप के काटने के बाद युवक ने गले में लटकाया वही सांप, बाइक से अस्पताल जाने का VIDEO वायरल
जिलों से मुख्यालय तक बदली जिम्मेदारियां
इस प्रशासनिक फेरबदल से प्रदेश के मैदानी वनमंडलों के साथ-साथ वन विभाग के मुख्यालय और निगम स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। सरकार के इस कदम से वन प्रशासन में नई जिम्मेदारियां तय होने के साथ कई महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों में अधिकारियों का नेतृत्व भी बदला है।












