Raipur:छत्तीसगढ़ में वन विभाग की बड़ी सर्जरी,24 IFS अफसरों का तबादला, रायपुर समेत 14 वनमंडलों में बदले DFO
छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण वनमंडलों के वन उप संरक्षक (DFO), प्रभारी वन संरक्षक, मुख्यालय और वन विकास निगम स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में राजधानी रायपुर की जिम्मेदारी भी बदली गई है। पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DFO) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मनेन्द्रगढ़, पूर्व भानुप्रतापपुर, गरियाबंद, धरमजयगढ़, महास
PREM
8 Aug 2026



























