🌤️
--Raipur, India

CG NEWS: 8 साल का इंतजार खत्म: छत्तीसगढ़ के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, हाई लेवल कमेटी ने लगाई मुहर

2018-19 और 2019-20 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन मंजूर, जल्द जारी होगी सूची, नियुक्ति प्रक्रिया होगी शुरू छत्तीसगढ़ के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 8 साल बाद सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने चयन को मंजूरी दे दी है। जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।
Follow on Google News
8 साल का इंतजार खत्म: छत्तीसगढ़ के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, हाई लेवल कमेटी ने लगाई मुहर

PREM KUMAR RAIPUR। रायपुर। करीब आठ वर्षों से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। अब सामान्य प्रशासन विभाग अधिसूचना जारी करेगा, जिसके बाद इन खिलाड़ियों की सरकारी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा सम्मान

राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित उत्कृष्ट खिलाड़ी नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 156 खिलाड़ियों के चयन को मंजूरी दे दी है। इससे वर्षों से इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS : कवर्धा में बड़ा हादसा टला: 50 फीट नीचे फोक नदी में गिरी कार, पति-पत्नी बाल-बाल बचे, अधूरे पुल पर फिर उठे सवाल।

20 खेलों के खिलाड़ियों का हुआ चयन

चयन सूची में प्रदेश के 20 अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की जांच पूरी होने के बाद हाई लेवल कमेटी ने सभी नामों को अंतिम स्वीकृति दी।

जल्द शुरू होगी सरकारी नौकरी की प्रक्रिया

चयनित खिलाड़ियों की सूची अब सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही विभिन्न विभागों में सरकारी नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

182 खिलाड़ियों को पहले मिल चुका है लाभ

सरकार के अनुसार इससे पहले प्रदेश के 182 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरी का लाभ दिया जा चुका है। अब 156 नए खिलाड़ियों के जुड़ने से यह संख्या और बढ़ जाएगी।

सरकारी कर्मचारी ही नहीं, खेल प्रशिक्षक भी बनेंगे खिलाड़ी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित खिलाड़ियों के अनुभव का उपयोग केवल सरकारी सेवाओं तक सीमित न रखा जाए। उन्हें खेल प्रशिक्षण, नई प्रतिभाओं को तैयार करने और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में भी जिम्मेदारी दी जाए।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 3 युवतियां और 2 ग्राहक गिरफ्तार

गांवों से खोजी जाएंगी नई खेल प्रतिभाएं

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार गांव स्तर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार करेगी। खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने की योजना पर काम किया जाएगा।

नई खेल अकादमियों पर रहेगा फोकस

राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने, नई खेल अकादमियां स्थापित करने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: CG TET 2026: TET परीक्षा में देरी से 85 हजार शिक्षकों का भविष्य अधर में, प्रमोशन पर संकट

सरकार का बड़ा संदेश

सरकार का मानना है कि खिलाड़ियों को सम्मानजनक रोजगार देने के साथ-साथ उनके अनुभव का उपयोग प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं को तैयार करने में किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति और मजबूत होगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts