चमोली के पीपलकोटी में THDC की टनल धंसी, 18-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की टनल में मलबा और पानी भरने से बड़ा हादसा हो गया। 18 से 20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जबकि 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
चमोली के पीपलकोटी में THDC की टनल धंसी, 18-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका
चमोली के पीपलकोटी में THDC की टनल धंसी

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (THDC) की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भर गया। हादसे के बाद टनल के अंदर काम कर रहे कई मजदूरों के फंसने की आशंका है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। प्रशासन के मुताबिक टनल के अंदर करीब 18 से 20 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Twitter Post

टनल में मलबे के साथ भर गया पानी

बताया जा रहा है कि टनल के अंदर अचानक मलबा आने के साथ पानी भी भर गया। इसकी वजह से वहां काम कर रहे मजदूरों के वाहन भी फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू टीमों की प्राथमिकता टनल के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। प्रशासन की ओर से मौके पर हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Spam Calls ने कर रखा है परेशान? मिल गया छुटकारा, TRAI ऐप से चंद सेकंड में दर्ज होगी शिकायत

CM धामी ने दिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि पीपलकोटी स्थित THDC टनल के भीतर मलबा और पानी आने की सूचना मिली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए NDRF और UKSDRF की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलट्स का रोज होगा डोप टेस्ट

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिलहाल टनल में फंसे बाकी मजदूरों को निकालने के लिए बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं। मलबा और पानी होने के कारण रेस्क्यू टीमों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से जैसे-जैसे स्थिति स्पष्ट होगी, फंसे मजदूरों और रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts