🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलट्स का रोज होगा डोप टेस्ट

एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 में 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट की ऊंचाई से गिरने से कम से कम 13 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स घायल हुए थे। घटना की जांच के दौरान फ्लाइट के पायलट का दो बार ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने और गांजा फूंकने की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है।
Follow on Google News
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलट्स का रोज होगा डोप टेस्ट
अब सभी पायलट्स का रोज होगा डोप टेस्ट

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग को लेकर नए नियम लागू करने का फैसला किया है। दोनों एयरलाइंस के 5 हजार से ज्यादा पायलटों की रोजाना ड्रग टेस्टिंग की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होगी। जांच में प्रतिबंधित दवाओं और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल की भी स्क्रीनिंग की जाएगी, जबकि संबंधित पायलट को DGCA ने जांच पूरी होने तक रोस्टर से हटा दिया है। नियमों के मुताबिक उड़ान से 12 घंटे पहले तक पायलट या क्रू मेंबर के लिए किसी भी नशीले पदार्थ या अल्कोहल का सेवन प्रतिबंधित है।

300 फीट नीचे गिरा था विमान, कई यात्री घायल

4 अगस्त को एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 ने उड़ान भरी थी। Airbus A320 विमान में 145 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान विमान को अचानक तेज झटके लगे और करीब 300 फीट की ऊंचाई का अचानक ड्रॉप हुआ। इस घटना में कम से कम 13 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स घायल हुए, जबकि अन्य रिपोर्टों में 20 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स के घायल होने की जानकारी सामने आई है। टर्बुलेंस के बाद विमान की दिल्ली में लैंडिंग कराई गई और घटना ने एविएशन सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

सुप्रीम कोर्ट की पैकेज्ड फूड पर सख्ती! 2 हफ्ते में वॉर्निंग लेबल पर फैसला लेने का निर्देश

दो ड्रग टेस्ट में पायलट पॉजिटिव पाया गया 

घटना के बाद पायलट के ड्रग टेस्ट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई। रिपोर्टों के मुताबिक, पायलट का शुरुआती अनिवार्य साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग टेस्ट नॉट नेगेटिव यानी पॉजिटिव आया था। इसके बाद सैंपल को पुष्टि के लिए निर्धारित लैब भेजा गया। दूसरे टेस्ट में पायलट के सैंपल में गांजा सेवन की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल DGCA ने जांच पूरी होने तक पायलट को रोस्टर से हटा रखा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Breaking News

घटना के बाद कॉकपिट में पायलट को लेकर भी सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद पायलट कथित तौर पर कॉकपिट के फर्श पर बैठे मिले थे। यह भी दावा किया गया है कि वह फ्लाइट के भीतर नशा करने की कोशिश कर रहे थे। क्रू सदस्यों को उन्हें वापस सीट पर बैठाने में मदद करनी पड़ी। इसके बाद पायलट कथित तौर पर यात्रियों के बीच भी गए और घायलों का हाल जाना। इन घटनाक्रमों के सामने आने के बाद फ्लाइट में सुरक्षा व्यवस्था और पायलटों की फिटनेस को लेकर सवाल और गंभीर हो गए हैं।

अब रोज होगी 5 हजार से ज्यादा पायलटों की स्क्रीनिंग

इस घटना से सबक लेते हुए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग को लेकर नए नियम बनाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं और इनकी ड्रग टेस्टिंग प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होगी। गुरुग्राम की एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान पायलटों की जांच होगी। इसके अलावा फ्लाइट के बाद ब्रीफिंग सेंटर, एयरलाइंस के ऑफिस और संबंधित बेस पर भी टेस्ट किए जाएंगे। जांच में प्रतिबंधित सभी नशीले पदार्थों और दवाओं के इस्तेमाल की भी जांच की जाएगी।

पायलट ने नशा किया था या नहीं? गांजा फूंककर पायलट ने उड़ाई फ्लाइट? डोप टेस्ट कैसे खोलता है नशे का राज, जानें पूरा मामला

उड़ान से 12 घंटे पहले नशे पर रोक

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने पायलटों और क्रू मेंबर्स के लिए अल्कोहल और नशीले पदार्थों को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के नियम 24 के तहत किसी भी पायलट या क्रू मेंबर को उड़ान से 12 घंटे पहले तक किसी भी तरह के नशीले पदार्थ या अल्कोहल का इस्तेमाल करने की मनाही है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि नई स्क्रीनिंग व्यवस्था पैसेंजरों का भरोसा बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts