Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छठ महापर्व के बीच यमुना पर AAP-BJP आमने-सामने, वासुदेव घाट पर 'नकली यमुना' बनाने का आरोप

छठ महापर्व के बीच दिल्ली में यमुना नदी को लेकर AAP और BJP के बीच विवाद बढ़ गया है। AAP ने वासुदेव घाट पर नकली यमुना बनाने का आरोप लगाया, जबकि BJP ने इसे अफवाह बताया।
छठ महापर्व के बीच यमुना पर AAP-BJP आमने-सामने, वासुदेव घाट पर 'नकली यमुना' बनाने का आरोप
छठ महापर्व के बीच यमुना पर AAP-BJP आमने-सामने

दिल्ली। छठ महापर्व के बीच यमुना नदी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी विवाद शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर वासुदेव घाट पर 'नकली यमुना' तैयार करने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि घाट पर पानी पहुंचाने के लिए जमीन के नीचे पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाई गई है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। दोनों दलों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर एक-दूसरे पर निशाना साधा है।

सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा नकली यमुना फिर से. इस साल भी भाजपा सरकार ने वासुदेव घाट पर 'नकली यमुना' को पानी देने के लिए जमीन के नीचे पीने के पानी की पाइपलाइन लगाई है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पिछले साल भी भाजपा सरकार ने यमुना साफ होने का झूठा दावा करने के लिए 'नकली यमुना' बनाई थी। उनके मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने जब इस मामले को उजागर किया था, तब यह पूरे देश में चर्चा और शर्मिंदगी का विषय बन गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार ने यमुना को साफ कर दिया है, तो फिर वासुदेव घाट पर पानी पहुंचाने के लिए जमीन के नीचे पाइपलाइन बिछाने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

AAP ने कहा- पिछले साल भी बनाया गया था नकली घाट

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से भी वीडियो साझा कर भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाजपा सरकार झूठ और दिखावे की राजनीति कर रही है। पिछले साल छठ महापर्व के दौरान यमुना साफ होने का दावा करने के लिए नकली घाट बनाया गया था। पार्टी का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद भाजपा को देश के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। AAP ने दावा किया कि इस साल भी वासुदेव घाट पर उसी तरह का इंतजाम किया जा रहा है। पार्टी के मुताबिक घाट में पानी पहुंचाने के लिए जमीन के नीचे पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाई गई है। इसी आधार पर उसने सरकार से सवाल किया कि यदि यमुना साफ है, तो इस तरह की व्यवस्था की जरूरत क्यों पड़ रही है?

X Post

भाजपा का पलटवार, केजरीवाल पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली भाजपा ने भी एक्स पर एक वीडियो साझा कर पलटवार किया।

X Post

भाजपा ने अपनी पोस्ट में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा, केजरीवाल जी और कितना नीचे गिरोगे? 2 साल के अंदर ही आधे से अधिक यमुना साफ क्या हुई आपिए बौखला कर देखिए क्या अफवाह फैला रहे हैं।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts