Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- SIR की बैठक नहीं, चुनाव लूटने की रणनीति बना रही भाजपा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में SIR को लेकर हो रही बैठक पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर चुनाव में गड़बड़ी करने की तैयारी कर रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा है, इसलिए वह दूसरे राज्यों के लोगों को यूपी में मतदाता बनाने की साजिश रच सकती है।
अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- SIR की बैठक नहीं, चुनाव लूटने की रणनीति बना रही भाजपा
अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

लखनऊ। अखिलेश यादव ने SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए पीलीभीत, लखीमपुर और लखनऊ का जिक्र किया। उन्होंने मतदाता सूची में हेराफेरी की आशंका जताई और कहा कि सत्ता में आने पर सपा मतदाता पहचान पत्र को मेटल का बनवाएगी।

SIR बैठक को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में भाजपा SIR को लेकर बैठक नहीं कर रही है, बल्कि चुनाव कैसे लूटा जाए, इसकी रणनीति बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा है। इसी वजह से दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर उत्तर प्रदेश में मतदाता बनाने की साजिश रची जा सकती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वोट बढ़ाने के लिए बड़ी योजना तैयार कर रही है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी: अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, सीधे मुख्यमंत्री बनेंगे

पीलीभीत और लखीमपुर में गड़बड़ियों का किया जिक्र

सपा प्रमुख ने कहा कि SIR को लेकर उन्होंने पहले जो आरोप लगाए थे, वे गलत नहीं थे। चुनाव आयोग की जांच में भी गड़बड़ियों की बात सामने आई थी। उन्होंने पीलीभीत का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जो हुआ, वह सबके सामने है। लखीमपुर में चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है, जबकि लखनऊ में भी मतदाता सूची से जुड़े फॉर्म भरने में गड़बड़ी मिली है।

'एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर से भरे गए 100 से ज्यादा फॉर्म'

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि लखनऊ में एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर से 100 से ज्यादा फॉर्म भरे गए थे। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ होने का सवाल भी उठाया। उनका कहना था कि विपक्ष को मतदाता सूची से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं दी जा रही है, जबकि मुख्यमंत्री को पहले से पता चल जाता है कि 1.27 करोड़ मतदाताओं के नाम कट गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि यह आंकड़ा सच है या झूठ।

Breaking News

मतदाता सूची में दो अलग-अलग लिस्ट रखने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा मतदान के दिन बूथों पर दो अलग-अलग मतदाता सूचियां रखने की योजना बना सकती है। उनके मुताबिक, एक सूची बूथ के बाहर और दूसरी अंदर रखी जाएगी। दोनों सूचियों में मतदाताओं के नाम अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में जिस मतदाता का नाम बाहर की सूची में होगा, वह अंदर रखी सूची में नहीं मिलेगा और उसे दूसरे बूथ पर भेजकर परेशान किया जा सकता है।

दूसरे राज्यों के लोगों को यूपी में मतदाता बनाने की आशंका

सपा प्रमुख ने आशंका जताई कि भाजपा अपनी चुनावी रणनीति के तहत दूसरे राज्यों के लोगों को उत्तर प्रदेश में मतदाता बना सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव में हार का डर सता रहा है और इसी वजह से मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की कोशिश हो सकती है। अखिलेश ने सवाल उठाया कि जब विपक्ष को मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी नहीं दी जा रही, तो मुख्यमंत्री को 1.27 करोड़ नाम कटने की जानकारी कैसे मिल रही है।

ये भी पढ़ें: 'न ब्रज में जगह मिलेगी, न अवध में...', धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के अखिलेश यादव

'सरकार बनने पर मेटल के बनवाएंगे वोटर आईडी कार्ड'

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मतदाता पहचान पत्र मेटल के बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड लगभग सभी लोगों के पास है, इसलिए आधार और बायोमेट्रिक व्यवस्था को भी मतदाता सूची से जोड़ने पर विचार किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, इस व्यवस्था से फर्जी मतदान रोकने और मतदाता सूची में होने वाली गड़बड़ियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts