PlayBreaking News

CG:NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बैंक ऑफ इंडिया देगा ₹6 लाख का मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस कवर

छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों के लिए बैंक ऑफ इंडिया एक बड़ी सौगात लेकर आया है। बैंक उन्हें 6 लाख रुपये का मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस कवर दे रहा है
Follow on Google News
NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बैंक ऑफ इंडिया देगा ₹6 लाख का मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस कवर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य शासन ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू (MOU) करने की मंजूरी दे दी है जिसके बाद एनएचएम कर्मचारियों को ₹6 लाख तक का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर मिलेगा। यह सुविधा उन अधिकारियों और कर्मचारियों को उपलब्ध होगी जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

सामान्य मृत्यु की स्थिति में मिलेगा बीमा लाभ

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में कर्मचारियों के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए दिया जाएगा। इससे हजारों एनएचएम कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सुरक्षा का अतिरिक्त कवच मिलेगा।

सरकार और NHM पर नहीं पड़ेगा वित्तीय बोझ

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के क्रियान्वयन से राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। बैंक ऑफ इंडिया अपनी ओर से यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बैंक द्वारा प्रस्तावित अन्य लाभ और सेवाएं भी पात्र कर्मचारियों को प्रदान की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: 16 साल तक पत्नी को छोड़ अमेरिका में रहा पति: कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

हजारों परिवारों को मिलेगा आर्थिक संबल

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री के मुताबिक इस पहल से एनएचएम के हजारों कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और किसी भी विपरीत परिस्थिति में उन्हें वित्तीय सहायता का सहारा उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें: NSE का बड़ा ऐलान ! अगस्‍त से बढ़ जाएगा स्‍टॉक मार्केट का क्‍लोजिंग टाइम

कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह पहल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनके परिवारों के भविष्य को भी अधिक सुरक्षित बनाएगी। बैंक ऑफ इंडिया के साथ होने वाला यह समझौता एनएचएम कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts