Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CBSE 10th Second Board Result 2026:खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, कभी भी जारी हो सकते हैं नतीजे

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय सेकेंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। 
खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, कभी भी जारी हो सकते हैं नतीजे
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड 2026 का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना स्कोर देख सकें।

रिजल्ट जारी होते ही इन वेबसाइट्स पर करें चेक

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। सभी विवरण सही भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी सुरक्षित रख सकते हैं।

'6वीं से पढ़ाएं, 9वीं में शुरुआत न करें...' थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, सरकार को दी सलाह

रिजल्ट देखने से पहले ये रखें तैयार

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर एक साथ लाखों छात्र पहुंचते हैं। ऐसे में समय बचाने के लिए जरूरी है कि सभी जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें।

रोल नंबर
स्कूल नंबर
एडमिट कार्ड आईडी
जन्मतिथि (यदि आवश्यक हो)

इन जानकारियों के बिना रिजल्ट देखना संभव नहीं होगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें।

करीब 6.8 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा में लगभग 6.8 लाख छात्र शामिल हुए। इनमें से करीब 5.25 लाख छात्रों ने अपने अंकों में सुधार (Improvement Exam) के लिए परीक्षा दी, जबकि लगभग 85 हजार छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी कर सकता है।

CBSE OSM विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: छात्रों की निराशा पर जताई चिंता, केंद्र और बोर्ड से मांगी सुधार की रिपोर्ट

15 मई से 21 मई तक हुई थी परीक्षा

CBSE ने इस साल सेकेंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 के बीच किया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है। अब छात्रों की नजर सिर्फ रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हुई है।

11वीं में एडमिशन के लिए रिजल्ट बेहद जरूरी

देशभर के कई स्कूलों में 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिन छात्रों ने अपने अंक सुधारने या कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, उनके लिए यह रिजल्ट बेहद अहम है। रिजल्ट आने के बाद ही वे अपनी पसंद के विषय चुन सकेंगे और आगे की पढ़ाई से जुड़े जरूरी फैसले ले पाएंगे। यही वजह है कि लाखों छात्र और उनके अभिभावक हर दिन CBSE की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सिर्फ वेबसाइट ही नहीं, बल्कि DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह वैध होती है और कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप, दस्तावेज सत्यापन तथा अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण परेशानी आती है, तो ये दोनों प्लेटफॉर्म बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

वेबसाइट धीमी हो जाए तो घबराएं नहीं

रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट खोलते हैं, जिससे कई बार वेबसाइट स्लो हो जाती है या खुलने में समय लगता है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ देर इंतजार करके दोबारा कोशिश करें। इसके अलावा DigiLocker, UMANG ऐप और CBSE द्वारा उपलब्ध कराए गए अन्य विकल्पों का उपयोग करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: नोटिस जारी कर दो हफ्ते में मांगा जवाब, 22 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट देखने के बाद छात्र सबसे पहले अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत अपने स्कूल या CBSE से संपर्क करें। साथ ही मार्कशीट की एक डिजिटल और एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts