नई Mahindra Thar लॉन्च: शुरुआती कीमत में बदलाव नहीं, 10.32 लाख रुपए से शुरू

मुंबई। Mahindra Thar 3-Door भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे 10.32 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस अपडेटेड SUV में वही थ्री-डोर लेआउट तो हैं ही साथ ही इसमें पेट्रोल व डीजल इंजन ऑप्शन भी हैं। अपडेटेड थ्री-डोर Thar जिसे Thar OG भी कहा जाता है स्टाइलिंग, फीचर और मैकेनिकल अपडेट्स के साथ आई है। यह Mahindra की SUV लाइन-अप में फाइव-डोर Thar Roxx से नीचे आती है। हालांकि इसका Off-रोड कैरेक्टर नहीं बदला गया है। खास बात यह है कि इस SUV की शुरुआती कीमतें 30 नवंबर 2026 तक होने वाली डिलीवरी पर लागू होंगी। 10.32 लाख रुपये की कीमत अपडेटेड Thar 3-Door की मौजूदा लॉन्च कीमत है, न कि दूसरी जनरेशन के मॉडल की शुरुआती कीमत।
Mahindra Thar 3-Door
इंजन ऑप्शन: 1.5-लीटर डीजल, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल
ट्रांसमिशन ऑप्शन: इंजन और वैरिएंट के आधार पर 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक
ड्राइव ऑप्शन: 2WD और 4WD
सीटिंग कैपेसिटी: चार
ग्राउंड क्लीयरेंस: 226 mm
Water-Wading Capacity: 650 mm
कॉमिपिटीटर: Force Gurkha और दूसरी SUV




















