Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेंटागन ने जारी की UFO की नई फाइलें, 'फ्लाइंग सॉसर' से लेकर रहस्यमयी आकृतियों तक का जिक्र  

पेंटागन ने UFO से जुड़ी 71 नई फाइलें जारी की हैं। इनमें 70 साल पुराने 'फ्लाइंग सॉसर' से लेकर आसमान में दिखीं रहस्यमयी आकृतियों और भविष्य की तकनीक से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। आखिर इन फाइलों में ऐसा क्या है, जिसने UFO के रहस्य को फिर चर्चा में ला दिया?
पेंटागन ने जारी की UFO की नई फाइलें, 'फ्लाइंग सॉसर' से लेकर रहस्यमयी आकृतियों तक का जिक्र  

वॉशिंगटन। पेंटागन ने UFO फाइलों का नया बैच जारी किया है, जिसमें आसमान में उड़ते हुए स्पेसक्राफ्ट के समूह दिखाई दे रहे हैं। UFO फाइलों के छठे बैच में 1952 में यूटा के ट्रेमोंटन में नेवी के एक फोटोग्राफर द्वारा देखे गए मशहूर UFO का जिक्र विशेष रूप से किया गया है। नेवी के वारंट ऑफिसर न्यूहाउस ने बताया कि वे एक-दूसरे के ऊपर रखी दो डिस्क जैसी लग रही थीं। यह आकृति उनका आकार फ्लाइंग सॉसर (उड़न तश्तरी) जैसा बना रही थी। उन्होंने बताया कि UFOs का रंग चमकदार मैटेलिक या गनमेटल जैसा था। उस समय वे पश्चिम की ओर बढ़ते हुए एक ढीले घेरे में घूम रहे थे। जारी किए गए वीडियोज में साफ आसमान में 10 से 14 चमकदार चीजें दिखाई दे रही हैं। पेंटागन ने शुक्रवार को 71 फाइलें जारी कीं, जिन्हें आम लोग उनकी UFO से जुड़ी जानकारी वाली वेबसाइट पर देख सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने फरवरी में आदेश दिया था कि UFO और धरती के बाहर जीवन की खोज से जुड़ी सरकार के पास मौजूद सभी जानकारियों को अमेरिकी लोगों के सामने लाया जाए।

स्टडी की, पर कोई नतीजा नहीं निकला

प्रोजेक्ट ब्लू बुक (US एयर फोर्स के पुराने UFO जांच विभाग) ने कई महीने तक उस फिल्म की स्टडी की, लेकिन यह बताने में असफल रहे कि न्यूहाउस ने क्या फिल्माया था। इस घटना के 70 से ज्यादा सालों के बाद मिडिल ईस्ट के ऊपर उड़ रहे मिलिट्री एयरक्राफ्ट ने UFOs के एक और समूह को देखा था। ये व्यवस्थित तरीके से एक साथ आगे बढ़ रहे थे। यह एक ऑयल रिग के पास से गुजर रहे थे। वे हॉरिजॉन्टल लाइन में थे, लेकिन बाद में 3-3 के समूह में बंट गए थे।

नई फाइलों में दर्जनों गवाहों की रिपोर्ट भी

हाल की फाइलों में UFO को देखे जाने के वीडियो और कई गवाहों की रिपोर्ट भी शामिल की गई हैं। नई फाइलों से पता चला है कि पेंटागन ने एक प्राइवेट कंपनी को UFOs और भविष्य की टेक्नोलॉजी की स्टडी करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। यह कंपनी अरबपति रॉबर्ट बिगेलो की है। नई रिपोर्ट में पेंटागन की मिलिट्री इंटेलिजेंस सर्विस (विदेशी मिलिट्री टेक्नोलॉजी और भविष्य के संभावित खतरों का अध्ययन करती है) की खर्च रिपोर्ट भी शामिल थीं। इन दस्तावेजों में बताया गया कि साल 2008 से 2012 तक एडवांस्ड एयरोस्पेस वेपन सिस्टम एप्लीकेशन प्रोग्राम नाम के प्रोग्राम पर करोड़ों डॉलर कैसे खर्च किए गए। इस ग्रुप ने भविष्य की टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करने के लिए रिसर्चर्स को रखा था। यहां जिन चीजों पर रिसर्च किया गया, उनमें स्पेस-एज मटीरियल (जैसे मेटैलिक ग्लास), वार्प ड्राइव (प्रकाश से भी तेज यात्रा का तरीका), क्लोकिंग डिवाइस का इस्तेमाल करके चीजों को अदृश्य बनाने की क्षमता और सेना के लिए लेजर हथियार बनाना शामिल था।

Breaking News

प्रकाश से तेज गति से चलने के लिए डिजाइन

इन फाइलों में एक एक्सपेरिमेंटल यान के चित्र भी थे। विमान थ्योरिटिकली वार्प बबल बनाकर दूर के ग्रहों की यात्रा करने में सक्षम होगा। यह बबल यान के सामने स्पेस-टाइम को सिकोड़कर और पीछे फैलाकर उसे प्रकाश से भी तेज गति से यात्रा करने में मदद करेगा। यानी सेना के अधिकारी ऐसे तरीके पर काम कर रहे थे, जिससे इस पहिये के आकार के यान को स्पेस और टाइम में आगे बढ़ाया जा सके। वो भी यान के बिना प्रकाश की गति के बैरियर को तोड़ते हुए। यह ब्रह्मांड की संरचना में बने किसी अदृश्य एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना।

अदृश्य बनाने की तकनीक

क्लोकिंग से जुड़ी फाइलों में किसी वस्तु को कम दिखाई देने योग्य बनाना शामिल था। इससे आसपास के प्रकाश, गर्मी या रडार सिग्नल को मोड़कर या छिपाकर उसे कम दिखाई देने योग्य बनाने के तरीकों पर विचार किया गया था।

डायरेक्टेड एनर्जी वेपन का भी अध्ययन किया

डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने मई में सार्वजनिक रूप से बताया था कि डायरेक्टेड एनर्जी वेपन अब सेना के हथियारों के जखीरे का हिस्सा हैं। रिसर्चर्स ने हाई-पावर लेजर वेपन और पिछले कुछ वर्षों में इस टेक्नोलॉजी के विकास का भी अध्ययन कर इसे तैयार किया है।

AI की एक गलती से जंग की कगार पर चीन-अमेरिका, गलत जानकारी पर चीनी जहाज पर उतरने वाले थे अमेरिकी सैनिक

आने वाली फाइलों में नॉन-ह्यूमन इंटेलिजेंस के सबूत

UFO रिसर्चर्स, कांग्रेस के सदस्यों और सरकारी व्हिसलब्लोअर्स का कहना है कि आने वाली फाइलों में धरती पर आने वाली किसी नॉन-ह्यूमन इंटेलिजेंस का पक्का सबूत होगा। UFO रिसर्चर और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर मार्क क्रिस्टोफर ली ने एक बयान में कहा कि हमें लगातार ऐसे सबूत मिल रहे हैं कि हम अकेले नहीं हैं। वॉशिंगटन पूरी कहानी एक ही बार में सामने नहीं ला रहा है। वे इसे धीरे-धीरे एक-एक फाइल करके किसी बड़े खुलासे की ओर ले जा रहे हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts