Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Royal Enfield Flying Flea C6 का नया पैराशूट वाइट कलर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 154km तक रेंज; जानें कीमत

ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक ट्रांजिशन के दौर में रॉयल एनफील्ड के इलेक्ट्रिक ब्रांड फ्लाइंग फ्ली ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल C6 के लिए नए Parachute White कलर को लॉन्च किया है। यह कलर भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में भी मिलेगा। फ्ली ग्रीन और स्टॉर्म ब्लैक के बाद यह इस सीरीज का तीसरा कलर ऑप्शन होगा। रेट्रो डिजाइन और आधुनिक तकनीक के मेल वाली इस बाइक को रेड डॉट डिजाइन अवॉर्ड भी मिल चुका है।
Royal Enfield Flying Flea C6 का नया पैराशूट वाइट कलर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 154km तक रेंज; जानें कीमत
Royal Enfield Flying Flea C6 का नया पैराशूट वाइट कलर लॉन्च

फिलहाल फ्लाइंग फ्ली C6 की एक्स-शोरूम कीमत 2,90,240 रुपये है। फ्लाइंग फ्ली C6 का डिजाइन ब्रांड की विरासत से प्रेरित है। यह बाइक रेट्रो डिजाइन और मॉडर्न टेक्नॉलजी का मेल को पेश करती है।

वेल्ड फ्री बॉडी

इसकी वेल्ड-फ्री, फोर्ज्ड एल्युमीनियम कंस्ट्रक्शन फ्रंट से लेकर स्विंगआर्म तक एक सिंगल कंटीन्यूअस लाइन बनाती है। इसमें दी गई कन्वर्जिंग मैग्नीशियम फिन्स स्ट्रक्चरल हीटसिंक के रूप में काम करती हैं। 

ये भी पढ़ें: NH-30 पर पंचायत प्रतिनिधियों का चक्काजाम, 16वीं वित्त राशि से लेकर DMF तक, दरभा में फूटा गुस्सा

स्क्रीन का अलग शेप

पारंपरिक स्क्वायर या रेक्टेंगुलर स्क्रीन की जगह इसमें 3.5 इंच की सर्कुलर टचस्क्रीन दी गई है, जो इसके नियो-विंटेज अपील को और मजबूत करती है। 21वीं सदी के लिए दोबारा इंजीनियर किया गया फ्रंट गर्डर फोर्क सस्पेंशन सिस्टम इसे सड़क पर चलती-फिरती कलाकृति जैसा बनाता है।

Breaking News

डुअल राइड के लिए डिजाइन

सिटी कम्यूट और लंबी राइड्स दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई इस बाइक की कुल लंबाई 2089 मिलीमीटर, चौड़ाई 831 मिमी और ऊंचाई 1122 मिलीमीटर है, जबकि इसका व्हीलबेस 1366 मिलीमीटर है। बेहतर इंजीनियरिंग और एयरोडायनामिक्स की वजह से यह बाइक बिना अतिरिक्त हीट पैदा किए हाई वोल्टेज एनर्जी को बैटरी और ड्राइव सिस्टम तक पहुंचाती है, जिससे कम रेजिस्टेंस के साथ ज्यादा पावर मिलती है।

ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro खरीदने पहुंचे... Care-Accessories का बढ़ गया खर्च! भोपाल के रिटेलर पर ग्राहकों के चौंकाने वाले आरोप

बैटरी और रेंज

बैटरी और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर Flying Flea C6 काफी एडवांस है। इसमें 3.91 kWh की बैटरी दी गई है, जिसमें 224 लेजर-वेल्डेड निकेल कोबाल्ट एल्युमीनियम (NCA) सेल्स का इस्तेमाल हुआ है। तेज पावर डिलीवरी और थर्मल स्टेबिलिटी के लिए जाने जाने वाले इन सेल्स को मैग्नीशियम बैटरी केस में रखा गया है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 154 किमी की IDC (इंडियन ड्राइविंग कंडीशन) रेंज और 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 20 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 65 मिनट में चार्ज हो जाती है। बेल्ट-ड्राइव सिस्टम के साथ इसकी हाई-टॉर्क मोटर स्मूद और इंस्टेंट पावर डिलीवर करती है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts