इंसान बनाम रोबोट: इन्फ्लुएंसर ने 6 फीट ऊंचे ह्यूमनॉइड रोबोट से की केज फाइट, नतीजा उसके लिए अच्छा नहीं रहा

सेनफ्रांसिस्को। दुनिया और रोबोट के बीच पहला बॉक्सिंग मैच समाने आ चुका है। सुनने में ये किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लग सकता है। इन्फ्लुएंसर फ्रेंकी लापेना ने रिंग में 6 फीट ऊंचे ह्यूमनॉइड रोबोट से मुकाबला किया। यह रोबोट 'टर्मिनेटर' जैसा दिखता था। यह इवेंट सैन फ्रांसिस्को में हुआ और इसे रोबोट फाइटिंग कंपनी REK ने आयोजित किया था, जो रोबोट को रिमोट से कंट्रोल कर रही थी। लापेना ने जबरदस्त कोशिश की लेकिन लड़ाई उनके लिए बहुत अच्छी नहीं रही। जब इन्फ्लुएंसर हेलमेट और प्रोटेक्टिव पैड पहनकर रिंग में उतरा, तो उसके घबराए हुए कोच ने कहा, मुझे तुम्हारे लिए डर लग रहा है।
पहले इन्फ्लुएंसर ने किया जोरदार हमला
लड़ाई की शुरुआत में लापेना ने कुछ जोरदार मुक्के मारे, जिनसे भारी-भरकम रोबोट का सिर पीछे की ओर झटके से हिला और वह लड़खड़ा गया। लेकिन बाउट में इंसानों की उम्मीदें ज्यादा देर तक नहीं टिकी। रोबोट ने जल्द ही जबरदस्त किक की बौछार से पलटवार किया और लापेना को उछालकर केज के दूसरी तरफ फेंक दिया। भले ही ऐसा लग रहा था कि बॉट ने बुरी तरह पिटाई की है, लेकिन REK का कहना है कि असल में लापेना ने ही लड़ाई जीती थी और उसी शाम बाद में उन्होंने एक और भी बड़े बॉट का सामना किया। लापेना ने कहा कि वे रोबोट से लड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन लड़ना पड़ा। उन्होंने कहा- मैं एक स्टंट-मैन हूं और यही मेरा काम है। मेरे लिए यह कोई अनोखी बात नहीं थी, यह मेरे काम का एक आम हफ्ता था। लापेना ने कहा कि रोबोट के साथ यह लड़ाई उन 5 सबसे खतरनाक कामों में भी शामिल नहीं है जो उन्होंने किए हैं।
UN में ट्रंप का ईरान को खुला अल्टीमेटम! बोले- परमाणु बम नहीं लेने देंगे
रोबोट्स में होने वाली थी फाइट
REK के चीफ एग्जीक्यूटिव सिक्स लिव ने बताया कि कंपनी ने शुरू में इंसान और रोबोट के बीच लड़ाई करवाने की योजना नहीं बनाई थी। सैन फ्रांसिस्को की इस कंपनी का मुख्य काम रिमोट-कंट्रोल वाले रोबोट के बीच लड़ाई करवाना है, जो रियल स्टील फिल्म के असल जिंदगी वाले वजर्न जैसा है। हालांकि, जब लापेना ने लगभग दो महीने पहले संपर्क करके कहा कि वह खुद रिंग में उतरना चाहते हैं। यह मौका इतना अच्छा था कि उसे ठुकराया नहीं जा सकता था। लड़ाई के दौरान, लापेना ने जोरदार वार से बचने के लिए मोटरसाइकिल गियर और हाथों के बचाव के लिए स्पाइक्ड बॉक्सिंग ग्लव्स पहने थे। मिस्टर लिव ने बताया जब उन्होंने हमसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह कोई सेफ्टी गियर नहीं पहनना चाहते। लेकिन हमने उनसे कहा कि उन्हें ऐसा करना ही होगा। जब उन्होंने देखा कि रोबोट क्या कर सकता है, तो उन्होंने खुद कहा कि उन्हें और सुरक्षा की जरूरत है।
डर गया था मैं
लापेना ने कहा- जब मैंने पहली बार रोबोट को देखा, तो मैं डर के मारे लगभग कांप ही गया था। उन्होंने कहा कि जब यह चलता है, तो जमीन सचमुच हिलने लगती है। सोशल मीडिया पर एक रोबोट द्वारा एक इंसान को जमीन पर पटकने का वीडियो देखकर लोग डर गए। इंस्टाग्राम पर एक कमेंट करने वाले ने लिखा- क्या ऐसी छह फिल्में नहीं बनी हैं जिनमें बताया गया है कि यह एक बुरा विचार क्यों है। दूसरे इंस्टा यूजर ने कहा कि- यह ब्लैक मिरर का एक एपिसोड हो सकता था। एक यूजर ने लिखा- उन्हें लड़ना सिखाना बंद करो।
कई रोबोट्स से लड़ा इन्फ्लुएंसर
इन्फ्लुएंसर ने तीन अलग-अलग रोबोट का सामना किया। शुरुआत एक छोटे से Unitree G1 से हुई और फिर उसने वायरल क्लिप में दिखे छह-फीट ऊंचे, भारी-भरकम रोबोट्स का सामना किया। ये बड़े रोबोट चीनी रोबोटिक्स स्टार्टअप EngineAI के T800 मॉडल के बदले हुए वजर्न हैं। इनका वजन 187 पाउंड तक होता है और कीमत $40,500 (करीब 38,72,348 रुपए) है। हालांकि इन्हें खास तौर पर लड़ने के लिए नहीं बनाया गया है, लेकिन इनके मजबूत अंग रोबोटिक योद्धा के लिए एक बहुत मजबूत आधार बनाते हैं।




















