PlayBreaking News

CA Final Result : भोपाल के हर्ष शर्मा की AIR 20, कहा-किताबों के साथ थामा एआई का साथ, रैंक हासिल करने में मिली मदद  

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा घोषित सीए फाइनल परीक्षा परिणाम में गुरूवार को घो​षित हो गया है। इसमें भोपाल के हर्ष शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की। वहीं इंदौर के दो स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। निखिल जैन ने इंदौर में पहला स्थान प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 29 हासिल की, जबकि अमी जैन ने ऑल इंडिया रैंक 50 के साथ इंदौर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 
Follow on Google News
भोपाल के हर्ष शर्मा की AIR 20, कहा-किताबों के साथ थामा एआई का साथ, रैंक हासिल करने में मिली मदद   
हर्ष शर्मा, निखिल जैन और अमी जैन

प्रीति जैन, भोपाल। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को सीए फाइनल का परिणाम जारी किया जिसमें भोपाल के हर्ष शर्मा को ऑल इंडिया रैंक 20 वीं हासिल हुई। इस परीक्षा में पूरे देश से सीए के ग्रुप-1 व ग्रुप-2 में 23776 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें से 3345 स्टूडेंट्स सीए बनने में सफल रहे। वहीं भोपाल की बात करें तो यहां से 30 स्टूडेंट्स सीए बनने में सफल रहे जबकि रैंक सिर्फ हर्ष शर्मा को हासिल हुई। अपनी सक्सेस का काफी हद तक श्रेय हर्ष ने एआई को दिया।

प्लान किया था AI की मदद लूंगा

मैं जब सीए फाइनल के लिए तैयारी शुरू की थी तो प्लान किया था कि एआई की मदद लूंगा और सेल्फ स्टडी करूंगा। मैंने डायरेक्ट टैक्स व इनडायरेक्ट टैक्स के लिए ऑनलाइन क्लासेस ली थी और बाकी 4 सब्जेक्ट्स एआई की मदद से तैयार किए। मैंने गूगल नोटबुकएमएम से तैयारी की, जिससे मुझे काफी मदद मिली। मैंने इससे मॉक पेपर डिजाइन कराए, इंटरलिंक टॉपिक की लिस्टिंग मुझे पता चली। मैंने अपने पीडीएफ नोट्स इस पर अपलोड किए जिससे मुझे काफी सारे कंटेंटे को व्यवस्थित तरीके से समझने में मदद मिली। अब इंटरमीडिएट के बाद दो साल की आर्टिकलशिप की जाती है और फिर सीए फाइनल की पढ़ाई के लिए छह महीने का ब्रेक मिलता है जिससे पूरा ध्यान सीए फाइनल पर दे पाते हैं। मैंने आखिरी के पांच महीने 10 से 12 घंटे पढ़ाई की और सिर्फ सोने के लिए रूम में जाता था, बाकि समय स्टडी टेबल पर रहता था।

ये भी पढ़ें: High Court News : MPPSC 2025 मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ, सवा साल पुराना स्टे हटा

48 पेज का क्वेश्चन पेपर

ओपन बुक एग्जाम में 48 पेज का क्वेश्चन पेपर आया, जिसमें लोगों को लगता है कि बुक खोलकर जवाब लिख सकते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं क्योंकि पेपर इस तरह डिजाइन किया जाता है कि डीप स्टडी न होने पर किताबें भी काम नहीं आती। 48 पेज के पेपर को हल करने के लिए 4 घंटे का समय मिलता है, यानी जिसकी रीडिंग स्किल्स अच्छी होगी, वो तेजी से पेपर को पढ़ने के बाद उसके पाइंट्स भी याद रख सकेंगा। परिवार में मेरे पिता जितेंद्र कुमार शर्मा भी सीए हैं तो बचपन से उनका गाइडेंस मुझे मिलता रहा।

गलतियों से सीखना ही सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है : निखिल जैन

सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-29 हासिल करने वाले निखिल जैन ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्लेषण को दिया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस किया। तनाव दूर करने के लिए वे नियमित वॉक, व्यायाम और दोस्तों से बातचीत करते थे। निखिल ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि असफलता मिलने पर निराश न हों, बल्कि अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का विश्लेषण कर गलतियों को पहचानें और उन्हें सुधारने पर ध्यान दें। यही सफलता का सबसे प्रभावी रास्ता है।

ये भी पढ़ें: Telegram ban case : सरकार बोली-आतंकी गतिविधियों का अड्डा बन गया है प्लेटफॉर्म, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : अमी जैन

सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-50 प्राप्त करने वाली अमी जैन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि सीए की तैयारी के दौरान उन्होंने समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया और हर विषय की लगातार पुनरावृत्ति की। अमी ने कहा कि कठिन विषयों से घबराने के बजाय उन्हें समझने का प्रयास करना चाहिए। परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि असफलताओं से निराश न हों, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें। मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts