PlayBreaking News

MP Weather Update :प्रदेश में एक्टिव हुए 3 मानसूनी सिस्टम, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट; जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश में तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से मालवा-निमाड़ समेत कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रतलाम, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में अगले 48 घंटे खतरे की चेतावनी है। खंडवा और सेंधवा में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
Follow on Google News
प्रदेश में एक्टिव हुए 3 मानसूनी सिस्टम, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट; जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ लौट आया है। प्रदेश पर एक साथ तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण अगले 48 घंटों तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने खासकर मालवा और निमाड़ क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को उज्जैन संभाग समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र के मुताबिक, चार जिलों में अति भारी बारिश होने की आशंका है-

जिला

अलर्ट

रतलाम

अति भारी बारिश

झाबुआ

अति भारी बारिश

अलीराजपुर

अति भारी बारिश

धार

अति भारी बारिश

इन 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • नीमच
  • आगर मालवा
  • उज्जैन
  • देवास
  • बड़वानी
  • खरगोन
  • बुरहानपुर
  • छिंदवाड़ा

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सेंधवा में जलभराव, मक्का की फसल को नुकसान

बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक में पिछले 24 घंटे के दौरान साढ़े चार इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं।

धनोरा गांव में नाले का पानी 10 से 15 घरों में घुस गया, जिससे करीब दो फीट तक जलभराव हो गया। कई खेतों में खड़ी मक्का की फसल गिर गई। ब्लॉक का सबसे बड़ा तालाब भी ओवरफ्लो हो गया है। वरला और बलवाड़ी इलाके में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।

खंडवा में 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

खंडवा जिले में 24 घंटे के दौरान 128 मिमी यानी पांच इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। आबना और सुक्ता नदी में तेज बहाव के चलते हांडी-कुंडी गांव के पास बने टापू पर चार लोग फंस गए थे। सूचना मिलने के बाद खंडवा और इंदौर की SDRF टीम ने करीब साढ़े 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बारिश से कपास और मक्का की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

31 जुलाई: कहां कितनी बारिश हुई?

शहर

24 घंटे की बारिश (मिमी)

खरगोन

106.2

रतलाम

78.0

धार

49.0

उज्जैन

34.0

मलाजखंड

17.0

सिवनी

13.8

खंडवा

12.8

बैतूल

11.6

राजगढ़

11.0

रीवा

10.8

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

श्योपुर

35.4°C

खजुराहो

34.2°C

27°C

ग्वालियर

34.1°C

27.3°C

राजगढ़

33.9°C

25°C

भोपाल

31.4°C

24.8°C

इंदौर

30.5°C

23.4°C

उज्जैन

31.4°C

23.6°C

पचमढ़ी

26.4°C

20.4°C

मुख्य बातें

  • सबसे ज्यादा बारिश खरगोन में 106.2 मिमी हुई।
  • रतलाम में 78 मिमी और धार में 49 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • सबसे गर्म शहर श्योपुर रहा, जहां तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
  • पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
  • बैतूल, पचमढ़ी, रतलाम और सिवनी में सुबह आर्द्रता 98 प्रतिशत रही।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

31 जुलाई

  • रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में अति भारी बारिश।
  • नीमच, उज्जैन, देवास, खरगोन और बड़वानी में भारी बारिश।
  • भोपाल, इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार।

1 अगस्त

  • नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में भारी बारिश का अलर्ट।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खंडवा और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में बारिश जारी रहेगी।

2 अगस्त

  • प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
  • मालवा, निमाड़ और महाकौशल क्षेत्र में असर सबसे ज्यादा रहेगा।

47 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश

प्रदेश के 47 जिलों में मानसून का आंकड़ा अभी भी सामान्य से नीचे है। इनमें रतलाम, उज्जैन, धार, खरगोन, खंडवा, ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, दमोह, छिंदवाड़ा और शहडोल जैसे जिले शामिल हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, भिंड और बुरहानपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा अतिरिक्त बारिश देवास जिले में हुई है, जहां सामान्य से 29 प्रतिशत अधिक पानी बरस चुका है।

जुलाई में भी कम रहा बारिश का आंकड़ा

मौसम विभाग के अनुसार, जून के बाद जुलाई में भी बारिश सामान्य से कम रही है। हालांकि महीने की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन लगातार नौ दिनों तक तेज बारिश नहीं होने से औसत आंकड़ा फिर नीचे चला गया। प्रदेश में सामान्य मानसूनी बारिश 37.3 इंच मानी जाती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में औसतन 38 से 39 इंच बारिश होती है। जुलाई के महीने में ही पूरे सीजन की लगभग 40 प्रतिशत बारिश दर्ज की जाती है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts