Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्राजील में हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार बस, दुर्घटना में 15 यात्रियों की मौत, दर्जन लोग घायल

ब्राजील में हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार बस, दुर्घटना में 15 यात्रियों की मौत, दर्जन लोग घायल

रियो डि जेनेरियो। ब्राजील के उत्तर-पूर्वी भाग में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब बस अनियंत्रित होकर रेत के ढेर पर जा चढ़ी और पलट गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अनुसार, बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।  यह हादसा पर्नाम्बूको राज्य के सालोआ शहर के पास हुआ। बस बहिया राज्य से रवाना हुई थी और पर्नाम्बूको जा रही था। रास्ते में किसी मोड़ या तेज गति के कारण बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने रेत के टीले पर चढ़कर पलट गई।  

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि, कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बचाव दल ने बस से फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए घंटों तक अभियान चलाया। मृतकों के शवों को पहचान के लिए स्थानीय शवगृह में भेजा गया है। प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों को आवश्यक सहायता देने का आश्वासन दिया है।

चालक ने बस पर से खो दिया  नियंत्रण

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था, जिससे वह रेत के टीले पर चढ़ कर पलट गई। यह भी संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ गई हो या किसी तकनीकी खराबी के कारण वाहन असंतुलित हो गया। ब्राजील में सड़क दुर्घटनाएं एक बड़ी समस्या बनी हुई हैं। देश के कई हिस्सों में सड़कें संकरी और ऊबड़-खाबड़ हैं, और भारी वाहनों के अत्यधिक उपयोग के कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  स्थानीय प्रशासन ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि गलती चालक की थी, वाहन में कोई खराबी थी, या सड़क की स्थिति जिम्मेदार थी।  

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts