PlayBreaking News

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाले इरफान खान बनना चाहते थे क्रिकेटर, जाने क्यों अपने नाम में जोड़ा था एक्स्ट्रा 'R' ?

Follow on Google News
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाले इरफान खान बनना चाहते थे क्रिकेटर, जाने क्यों अपने नाम में जोड़ा था एक्स्ट्रा 'R' ?
एंटरटेनमेंट डेस्क। इरफान खान के अचानक चले जाने से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा बल्कि उनके करोड़ो फैंस का दिल भी टूट गया। उनके किरदारों के अलग अंदाज के लोग मुरिद हो जाते थे। इरफान खान का आज यानी 7 जनवरी को जन्मदिन है। आज वह भले ही हमारे साथ न हो, लेकिन उनके फैंस आज भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। 54 साल की उम्र में इरफान खान ने 29 अप्रैल 2022 को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। आज अगर इरफान होते तो वह अपना 55वां जन्मदिन मना रहे होते।

फिल्मों में आने से पहले टीवी में कमाया नाम

इरफान खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इरफान खान का पहला टीवी सीरियल 'श्रीकांत' था। अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले इरफान ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। जिसमें 'श्रीकांत', 'कहकशां', 'भारत एक खोज', 'सारा जहां हमारा', 'स्पर्श' और 'चंद्रकांता' शामिल हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बजवाया अपने नाम का डंका

इरफान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के हुनर की छाप छोड़ी है। फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले इरफान खान ने हॉलीवुड की फिल्मों में भी हाथ आजमाया था, जिनमें जुरासिक वर्ल्ड ए माइटी हार्ट, लाइफ ऑफ पाई और द अमेजिंग स्पाइडर मैन शामिल हैं।

फिल्मों में निभाए शानदार किरदार

इरफान ने अपने एक्टिंग करियर में फिल्म मकबूल, पान सिंह तोमर, द लंच बॉक्स, डी डे, पीकू, हासिल, लाइफ ऑफ पाई, हिंदी मीडियम, मदारी, स्लमडॉग मिलियनेयर और अंग्रेजी मीडियम जैसी कई ऐसी फिल्मों में काम किया जो शायद उनके किरदार के बिना अधूरी होती।

पद्मश्री सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित

इरफान खान को 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफान खान को फिल्म 'पान सिंह तोमर ' में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। 2017 में प्रदर्शित 'हिंदी मीडियम' फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। बता दें कि इरफान स्टारर दो फिल्मों को तो ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुके हैं। 2020 में प्रदर्शित 'अंग्रेज़ी मीडियम' उनकी प्रदर्शित अंतिम फिल्म रही।

इरफान खान को क्रिकेट से था प्यार

इरफान खान का सपना क्रिकेटर बनने का था। वह क्रिकेट की दुनिया का चमकता सितारा बनना चाहते थे, लेकिन पैसों की तंगी के कारण उन्हें अपने इस सपने को छोड़ना पड़ा।

अपने नाम से जोड़ा था एक्स्ट्रा 'R' ?

कम ही लोगों को पता होगा कि इरफान खान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान था। वे रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते थे। इरफान को अपना इतना लंबा नाम पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया। उन्होंने साहबजादे को हटा दिया और इरफान की स्पेलिंग में एक्स्ट्रा R जोड़ दिया जिसके बाद उनके नाम की स्पेलिंग Irrfan हो गई। उनके मुताबिक उन्हें अपने नाम में एक अतिरिक्त "र " स्वर की ध्वनि थी।

फिल्म लेखक सुतापा सिकदर से की शादी

23 फरवरी 1995 को इरफान खान ने फिल्म लेखक और साथी एनएसडी स्नातक सुतापा सिकदर से शादी की। उनके दो बेटे हैं: बाबिल और अयान। एक्टर का कोलोन कैंसर के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था। बता दें कि कोलोन संक्रमण हार्मोन-उत्पादक कोशिकाओं का एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर होता है। बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts