CG NEWS:बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 पुलिस थाना, पहली बार बस्तर को मिला राष्ट्रीय सम्मान।
बस्तर के लिए वर्ष 2025 की सबसे बड़ी उपलब्धियों में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में जगदलपुर स्थित बोधघाट थाना को छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। यह सम्मान केवल बोधघाट थाना की उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे बस्तर संभाग की कार्य संस्कृति और पुलिसिंग मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। पहली बार बस्तर क्षेत्र के किसी थाने को इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। गृह मंत्रालय हर वर्ष देशभर के पुलिस थानों का विस्तृत मूल्यां
Prem Nirmalkar
8 Jul 2026


























