Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में राजनीतिक नियुक्तियों का बड़ा ऐलान: ममता साहू महिला आयोग अध्यक्ष, 13 बोर्ड-आयोगों में 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

लंबे इंतजार के बाद सरकार ने जारी की सूची, महिला आयोग, शिक्षा आयोग, आरडीए, श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग समेत कई संस्थाओं में नई नियुक्तियां। छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। लंबे समय से इस पद पर नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। महिला आयोग में नई नियुक्ति को महिला सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मामलों के लिए अहम माना जा रहा है।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक नियुक्तियों का बड़ा ऐलान: ममता साहू महिला आयोग अध्यक्ष, 13 बोर्ड-आयोगों में 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में 25 नई नियुक्तियों की घोषणा की। डॉ. ममता साहू महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं, गौरीशंकर श्रीवास को केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी मिली। लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों पर आखिरकार छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। सरकार ने निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड की 13 संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित 25 नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए राजनीतिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की है। महिला आयोग से लेकर शिक्षा आयोग, आरडीए, गौ सेवा आयोग और अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग तक नई नियुक्तियों का ऐलान किया गया है।

महिला आयोग की कमान ममता साहू के हाथ

छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। लंबे समय से इस पद पर नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। महिला आयोग में नई नियुक्ति को महिला सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मामलों के लिए अहम माना जा रहा है।

CG NEWS: 1033 सवालों का सियासी तूफान! 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड में नई टीम

राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास को बनाया गया है। वहीं देवशरण सेन को बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे समाज के प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अनुसूचित जाति आयोग में नई जिम्मेदारियां

सरकार ने रामलाल चौहान को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया है। वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही आयोग में तीन नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।

CG NEWS रायपुर की 3D फैक्ट्री में मौत का धमाका: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की जान गई, जांच शुरू

शिक्षा आयोग और संस्कृत विद्या मंडल में बदलाव

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग की कमान सुधीर गौतम को सौंपी गई है। वहीं संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार राजपूत और सदस्य के रूप में सुमन मुथा की नियुक्ति की गई है।

मछुआ बोर्ड और शाकंभरी बोर्ड को मिला नया नेतृत्व

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद बनाए गए हैं जबकि नेतराम निषाद को सदस्य नियुक्त किया गया है। शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक बनाए गए हैं और बोर्ड में चार नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

CG NEWS: 26 करोड़ के बरगा-आलीवारा ओवरब्रिज में दरार, कलेक्टर और सांसद ने रेल मंत्री से जांच की मांग

आरडीए, श्रम कल्याण मंडल और गौ सेवा आयोग में भी नियुक्तियां

रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. जे.पी. शर्मा की नियुक्ति की गई है। श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद बनाए गए हैं। वहीं गौ सेवा आयोग में आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

सूची देखे....

/img/129/1783497665284

अन्य संस्थाओं में भी नई जिम्मेदारी

सरकार ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा को सदस्य बनाया है। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर मंगल दास ठाकुर की नियुक्ति हुई है।

CG NEWS: फर्जी निकाह पर डिजिटल वार: अब QR कोड वाले निकाहनामा से होगी हर मुस्लिम शादी की निगरानी

सरकार का संदेश

इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरते हुए संगठन और शासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। राजनीतिक हलकों में इन नियुक्तियों को आगामी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts