Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर:नेशनल हाईवे पर रील बनाना पड़ा भारी, चलती कार के सामने युवती ने किया रैंप वॉक; चालक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर सोशल मीडिया रील बनाने का खतरनाक मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवती चलती कार के सामने रैंप वॉक करती और कार की छत पर चढ़कर स्टंट करती नजर आई। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
नेशनल हाईवे पर रील बनाना पड़ा भारी, चलती कार के सामने युवती ने किया रैंप वॉक; चालक गिरफ्तार
AI GENERATED IMAGE

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह बाइपास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान की और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की।

हाईवे पर बनाई रील वायरल

वायरल वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। वीडियो में युवती नेशनल हाईवे पर चलती कार के सामने रैंप वॉक करती दिखाई दे रही है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवती शैंपेन की बोतल खोलकर झाग उड़ाते हुए मस्ती करती भी दिख रही है। यह पूरा घटनाक्रम सड़क सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी है।

कार की छत पर चढ़कर दिए पोज

वीडियो में युवती कार की छत पर खड़े होकर अलग-अलग पोज देती दिखाई दी। चलती गाड़ी में इस तरह स्टंट करना हादसे को न्योता देने जैसा माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की हरकत पर नाराजगी जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती थी।

ये भी पढ़ें: Pankaj Bhadouria : मास्टरशेफ इंडिया की पहली विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल से शेयर किया भावुक वीडियो

नंबर प्लेट से हुई पहचान

ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। वीडियो में दिख रही कार के नंबर CG0-10-CD-141 के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की गई। जांच में पता चला कि कार सरकंडा निवासी राहुल कौशिक की है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी चालक राहुल कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 135 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सरगुजा: होम लोन दिलाने के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, महिला टीचर समेत 9 लोगों को बनाया शिकार

आरटीओ को भेजा जाएगा पत्र

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कार को जब्त कर लिया गया है। साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना और हाईवे पर सेलिब्रेशन करना बेहद खतरनाक है। इससे सड़क दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts