Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pankaj Bhadouria :मास्टरशेफ इंडिया की पहली विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल से शेयर किया भावुक वीडियो

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया ने बताया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उन्होंने हॉस्पिटल बेड से फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से दुआ और सपोर्ट मांगा। पंकज ने कहा कि उनके कई मेडिकल टेस्ट हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
मास्टरशेफ इंडिया की पहली विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल से शेयर किया भावुक वीडियो
Pankaj Bhadouria

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया ने अपने फैंस के साथ एक दुखद खबर साझा की है। पंकज ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उन्होंने हॉस्पिटल बेड से अपनी तस्वीर और एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पंकज भदौरिया ने 28 मई को इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से अपनी फोटो शेयर की। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। मुझे आप सभी के प्यार और सपोर्ट की जरूरत है। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके कई मेडिकल टेस्ट हो चुके हैं और अभी आगे भी जांच जारी है।

वीडियो में कही दिल की बात

वीडियो में पंकज ने कहा कि मैं आप सभी के साथ ये बात शेयर करना चाहती हूं कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। आप लोग मेरा परिवार हैं, इसलिए मैं खुद ये बात बताना चाहती थी। मुझे आपके प्यार, सपोर्ट और प्रार्थनाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों की दुआएं चमत्कार करती हैं और फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की।

मास्टरशेफ इंडिया से मिली पहचान

पंकज भदौरिया साल 2010 में आए मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विनर रही थीं। वह देश की पहली मास्टरशेफ बनी थीं। उस समय शो को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार होस्ट कर रहे थे। पंकज पहले एक इंग्लिश टीचर थीं। उन्होंने मास्टरशेफ में हिस्सा लेने के लिए अपना 16 साल पुराना टीचिंग करियर छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: डॉन 3 विवाद में फंसे रणवीर सिंह : FWICE ने जारी किया बैन जैसा आदेश, जानें क्या पड़ेगा असर?

कई कुकिंग शोज कर चुकी हैं होस्ट

मास्टरशेफ जीतने के बाद पंकज भदौरिया काफी लोकप्रिय हो गईं। उन्होंने ‘पंकज का जायका’, ‘किफायती किचन’, ‘3 कोर्स विद पंकज’ और ‘रसोई से पंकज भदौरिया के साथ’ जैसे कई कुकिंग शोज होस्ट किए।

सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव

पंकज भदौरिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने कुकिंग वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts